नोबेल पुरस्कार हर साल विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को दिया जाता है। इस साल साहित्य में लास्ज़लो क्रास्ज़्नाहोरकाई को, चिकित्सा में मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रैम्सडेल और शिमोन सकागुचीको, भौतिकी में जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को दिया गया. वहीं २०२५ का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को प्रदान किया है। आप यहां इस साल के सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट देख सकते है.
हर साल प्रदान किया जाने वाला नोबेल पुरस्कार विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वालों को दिया जाता है। वर्ष २०२५ के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने अपनी खोजों और रचनाओं के माध्यम से मानवता के ज्ञान और समझ को नई दिशा दी है।
इन वैज्ञानिकों की खोज इम्यून सिस्टम से लेकर क्वांटम मेकेनिक्स, रासायनिक नवाचारों और साहित्यिक दृष्टि तक, इन उपलब्धियों ने वैश्विक समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। यहां हम इस साल के सभी नोबेल विजेताओं के बारें में बताने जा रहे है।
नोबेल शांति पुरस्कार २०२५
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने २०२५ का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को प्रदान किया है। उन्हें यह पुरस्कार “लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयास” और “तानाशाही से लोकतंत्र की शांतिपूर्ण संक्रमण की उनकी संघर्षपूर्ण कोशिशों” के लिए दिया गया है।
चिकित्सा (शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा)
पुरस्कार विजेता: मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल, शिमोन साकागुची
उपलब्धि: रेगुलेटरी टी सेल्स की खोज, जो इम्यून सिस्टम को अपने ही शरीर पर हमला करने से रोकती हैं। इस खोज ने कैंसर, ऑटोइम्यून बीमारियों और सुरक्षित ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं।
भौतिकी (Physics)
पुरस्कार विजेता: जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट, जॉन एम. मार्टिनिस
उपलब्धि: इलेक्ट्रिकल सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और एनर्जी क्वांटाइजेशन की खोज।
इस खोज ने क्वांटम कंप्यूटिंग और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स में नए अध्याय खोले हैं।
रसायन विज्ञान (Chemistry)
पुरस्कार विजेता: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम. याघी
उपलब्धि: मेटल–ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOFs) का विकास- अत्यधिक छिद्रयुक्त पदार्थ जो गैस भंडारण, कैटालिसिस और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित हो रहे हैं।
सन 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के प्रसिद्ध लेखक लास्ज़लो क्रास्नाहोर्काई को उनकी “दूरदर्शी और प्रभावशाली रचनाओं” के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उनकी उस लेखनी को सम्मानित करता है जो “महाप्रलय जैसे भयावह समय में भी कला की शक्ति को पुनर्स्थापित करती है।” उनका लेखन मध्य यूरोपीय परंपरा में निहित है, जिसमें अब्सर्डिज़्म, ग्रोटेस्क अतिशयोक्ति और पूर्वी दर्शन से प्रेरित चिंतनशील शैली झलकती है।
शांति और अर्थशास्त्र
Peace: शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा १० अक्टूबर २०२५ को होगी।
Economics: अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा १३ अक्टूबर २०२५ को होगी।
नोबेल पुरस्कार हमें यह याद दिलाते हैं कि मानवता में खोज, नवाचार और रचनात्मकता की असीम क्षमता है। २०२५ के नोबेल विजेताओं की उपलब्धियाँ न केवल आज को बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी आकार देने में अहम भूमिका निभाएंगी।