Home » 2024 लोकसभा चुनाव हारने के बाद विदेश में बस जाएंगे पीएम मोदी, Lalu Prasad Yadav का PM पर तंज

2024 लोकसभा चुनाव हारने के बाद विदेश में बस जाएंगे पीएम मोदी, Lalu Prasad Yadav का PM पर तंज

by Admin
0 comments 48 views

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव हारने से चिंतित हैं और विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि चुनाव हारने के बाद वो विदेश में चले जायेंगे और वही बस जायेंगे.

लालू प्रसाद ने यह टिप्पणी तब की जब कुछ दिन पहले मोदी के “भारत छोड़ो” तंज पर उनकी टिप्पणी मांगी गई थी, जब पीएम ने विपक्षी दलों, जिन्होंने नया गठबंधन “इंडिया” बनाया है, पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया था।

लालू प्रसाद यादव ने कहा, “यह मोदी हैं जो पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं… यही कारण है कि वह इतने सारे देशों का दौरा कर रहे हैं। वह ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां वह आराम कर सकें और पिज्जा, मोमोज और चाउमीन का आनंद ले सकें।”

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव की ओर से पटना में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में मीडिया से बात करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि वह अगले महीने मुंबई में आयोजित होने वाली ‘I.N.D.I.A’ की अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाग लेंगे।

लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया, ‘नरेन्द्र मोदी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम इस प्रयास को विफल कर देंगे। हमें एकता बरकरार रखते हुए भाजपा को हराना चाहिए।’ उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के उत्पीड़न की घटना का जिक्र करते हुए वहां जारी संघर्ष के लिए भी केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

You may also like

Leave a Comment