Awaaz India Tv

सपा या कांग्रेस से गठबंधन? मायावती ने स्पष्ट की भूमिका

सपा या कांग्रेस से गठबंधन? मायावती ने स्पष्ट की भूमिका

बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में होनेवाले 2027 के चुनाव के लिए गठबंधन की खबरों पर सफाई दी है. उन्होंने गठबंधन की खबरों को को ‘फेक न्यूज़’ करार देते हुए विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। इसके साथ ही दिल्ली में नया बंगला लेने पर भी उन्होंने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है.

‘बहनजी’ ने आज यानी बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात को स्पष्ट किया आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा ‘एकला चलो’ की नीति अपनाएगी और प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने ही प्रत्याशी उतारेगी.मायावती ने कहा कि गठबंधन से हमेशा बसपा को नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि गठबंधन की ख़बरों से बसपा को नुकसान पहुंचने की कोशिश हो रही है. मायावती ने अपने समर्थकों से सतर्क रहने की अपील की है. मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे गठबंधन से जुड़ी ‘उल्टी खबरों’ पर ध्यान न दें और ‘हाथी की मस्त चाल’ चलते हुए चुनावी तैयारियों में तैयारियों में जुट जाएं. 


‘गठबंधन पर फिर से वही रुखपिछले कुछ समय से सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर थी कि मायावती आगामी चुनावों के लिए किसी बड़े दल या क्षेत्रीय गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं. इन अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए बसपा अध्यक्ष ने कहा, “ऐसी कोई भी चर्चा जो चल रही है कि गठबंधन हो रहा है, वह बिल्कुल भ्रामक है. जो गठबंधन को लेकर उल्टी खबरें आती हैं उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है.” मालूम हो कि मायावती ने अपने पिछले कई बयानों में कहा था कि गठबंधन करने से बसपा का वोट तो दूसरी पार्टियों को ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन दूसरी पार्टियों का वोट बसपा को नहीं मिल पाता.

भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनौती?
इस ऐलान के साथ ही मायावती ने भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन दोनों के लिए चुनौती पेश कर दी है. उत्तर प्रदेश में अब मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है जिससे कई सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं. मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और केवल पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें.

मायावती का टार्गेट 2007 की तरह ही प्रदेश में बीएसपी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाना है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में खुद को आवंटित हुए टाइप-8 बंगले टाइप-8 बंगले को लेकर भी सफाई दी और कहा कि यह सुरक्षा की दृष्टि से आवंटित किया गया है. मायावती ने विरोधियों को नसीहत दी है कि बंगले को लेकर कोई भी गलत सूचना न फैलाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *