गुजरात से बच्चे संग कुकर्म करने वाला गिरफ्तार हो गया है। आरोपी युवक बच्चे को जानता था और बच्चे के परिजन भी युवक का जानते थे। इसी जान पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने शर्मनाक हरकत की।
गुजरात के अहमदाबाद जिले में 23 साल के युवक ने 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। वारदात एक मस्जिद के अंदर अंजाम दी गई। आरोपी युवक बच्चे को नमाजा पढ़ान सिखाने के बादले छत पर ले गया था, जहां उन्हें मुंह दबाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दानिलिम्दा इलाके की पुलिस को CCTV फुटेज में बच्चा युवक के साथ छत पर जाता दिखा। उसके बाद वह मस्जिद से रोते हुए बाहर की ओर भगता हुआ भी दिखा।
शिनाख्त करके आरोपी को किया गया गिरफ्तार
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को पीड़ित बच्चे के परिजनों ने ही CCTV फुटेज उपलब्ध कराया। CCTV फुटेज में बच्चे के साथ दिखे युवक की पहचान 23 साल के नोमान शेख के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार करके गायकवाड़ हवेली पुलिस थाने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया गया है। परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई भी की।
परिजनों ने मस्जिद से निकलवाया CCTV फुटेज
असिस्टेंट कमिश्नर के अनुसार, आरोपीय युवक के साथ पीड़ित बच्चा छत पर करीब 20 मिनट रहा। जब बच्चा दौड़ते हुए मस्जिद से बाहर जा रहा था तो आरोपी युवक भी उसके पीछे दौड़ रहा था। बच्चें ने घर जाकर परिजनों को बताया तो वे मस्जिद आए और CCTV चेक करके पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के द्वारा बताई गई बातें भी लिखी हैं। परिजनों ने बताया कि वे शेख को जानते हैं और वह इसी इलाके में रहता है। वह बच्चे को नमाज पढ़ना और कुछ अन्य चीजें सिखाने के बहाने छत पर ले गया था।


