Awaaz India Tv

आप कौन हैं मुझसे सवाल करने वाली?’, परीक्षा में देर से आने वाले छात्र ने शिक्षिका को थप्पड़ मारा

आप कौन हैं मुझसे सवाल करने वाली?’, परीक्षा में देर से आने वाले छात्र ने शिक्षिका को थप्पड़ मारा

गुजरात के पंचमहल जिले में परीक्षा में देरी को लेकर डांट पड़ने पर एक छात्र ने महिला शिक्षक को थप्पड़ मार दिया और बाद में देख लेने की धमकी भी दी। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। बाद में कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।

गुजरात के पंचमहल जिले में कक्षा 12 की प्रारंभिक परीक्षा में देर से आने पर मामूली डांट से छात्र गुस्से में आ गया। छात्र ने कथित तौर पर महिला पर्यवेक्षक को इसलिए थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उन्होंने उसके व्यवहार पर सवाल उठाए थे। इसके बाद छात्र अपने पिता और कुछ लोगों के एक समूह के साथ विद्यालय परिसर में लौटा। उन्होंने कथित तौर पर शिक्षिका को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। शिक्षिका अकेले रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने घटना को लेकर क्या कहा?
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 जनवरी की है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद बवाल मचा। पुलिस ने आरोपियों की सार्वजनिक रूप से परेड कराई। हालांकि, पुलिस निरीक्षक अंकुर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटनाक्रम को समझने के लिए अपराध का सीन रीक्रिएट किया। इससे पंचमहल के शहरे कस्बे के एसजे दवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई घटना का पता चला। तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई।

चौधरी ने बताया कि बाद में युवक (18 वर्षीय) को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *