Awaaz India Tv

गुजरात की अभिनेत्री ने अमित नामक व्यक्ति पर देहशोषण का आरोप लगाकर आबूरोड ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पर खड़े किए सवाल

गुजरात की अभिनेत्री ने अमित नामक व्यक्ति पर देहशोषण का आरोप लगाकर आबूरोड ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय पर खड़े किए सवाल

पल्लवी ने बताया कि उसे अमित की ओर से उसे धमकाया जा रहा है। उसने भड़ूच पुलिस को इसकी शिकायत की तो वहां पर उसका सहयोग नहीं किया गया। वह मानसिक रूप से परेशान होकर जालोर पहुंची। उसने बताया कि आबूरोड में प्रेसवार्ता कर सकती थी, लेकिन वहां उसे जान का खतरा था इसलिए जालोर में आकर प्रेसवार्ता की। पल्लवी ने बताया कि वह अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास जाएगी, ताकि कार्रवाई हो सके। इधर, ब्रह्माकुमारी संस्थान आबूरोड के पदाधिकारी का कहना है कि जिस अमित नामक व्यक्ति के बारे बताया जा रहा है उससे पल्लवी के आपसी सम्बन्ध थे, जैसे ही संस्था को पता चला, उसे यहां से भेज दिया। बेवजह संस्था को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

जालोर. गुजरात के भड़ूच निवासी एक्ट्रेस-मॉडल पल्लवी पाटिल ने सोमवार को जालोर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता कर आबूरोड में उसके साथ एक अमित राठौड़ नामक व्यक्ति पर देहशोषण करने के आरोप लगाए। साथ ही अमित को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर संरक्षण देने के आरोप भी लगाए।

उसने प्रेसवार्ता में बताया कि उसकी माता ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी हुई थी। वह स्वयं अभिनेत्री व मॉडल का काम कर रही थी। साथ ही अध्यात्म से जुड़ने के लिए कुछ साल पहले वह भी आबूरोड ब्रह्माकुमारी से जुड़ गई। यहां एक अमित राठौड़ नामक व्यक्ति मिला, जिसने कुछ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ देहशोषण कर वीडियो बना लिए। उन वीडियो व फ़ोटो के आधार पर संस्था के बाहर मकान में कई बार उसके साथ शोषण किया गया। पल्लवी ने बताया कि यह शिकायत जब ब्रह्माकुमारी संस्था के अधिकारियों को की तो उन्होंने पल्लवी को ही भगा दिया

पल्लवी ने बताया कि उसे अमित की ओर से उसे धमकाया जा रहा है। उसने भड़ूच पुलिस को इसकी शिकायत की तो वहां पर उसका सहयोग नहीं किया गया। वह मानसिक रूप से परेशान होकर जालोर पहुंची। उसने बताया कि आबूरोड में प्रेसवार्ता कर सकती थी, लेकिन वहां उसे जान का खतरा था इसलिए जालोर में आकर प्रेसवार्ता की। पल्लवी ने बताया कि वह अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास जाएगी, ताकि कार्रवाई हो सके। इधर, ब्रह्माकुमारी संस्थान आबूरोड के पदाधिकारी का कहना है कि जिस अमित नामक व्यक्ति के बारे बताया जा रहा है उससे पल्लवी के आपसी सम्बन्ध थे, जैसे ही संस्था को पता चला, उसे यहां से भेज दिया। बेवजह संस्था को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए पल्लवी ने कहा कि ज्ञान सरोवर में सेवा करने वाले अमित राठौड़, जो 15 साल से संस्था में समर्पित हैं और किचन विभाग के हेड हैं, ने उससे परिचय बढ़ाया। पल्लवी ने बताया, “वह वीआईपी गेस्ट्स को हैंडल करता है। उसने मेरा नंबर प्राप्त कर लिया और लगातार मैसेज-कॉल करने लगा। मैंने उसे इग्नोर किया, लेकिन वह पीछे न पड़ा। एक दिन प्रसाद (टोली) बांटने के बहाने उसने कुछ दिया, जिसके बाद मुझे चक्कर आ गए और मैं दो घंटे तक बेहोश रहीं। जागने पर शरीर में दर्द महसूस हुआ और अमित रूम में मौजूद था। मैंने पूछा-तुम यहां क्या कर रहे हो तो उसने चुप रहने को कहा और शाम को आने को कहा। मुझे मालूम चल गया कि उसने मेरे साथ गंदा काम किया है, उसके बाद ब्लैकमेल शुरू हो गया।”

यह मामला ब्रह्मकुमारीज जैसी आध्यात्मिक संस्था की छवि पर सवाल खड़े कर रहा है, जहां हजारों समर्पित सदस्य सेवा करते हैं। ब्रह्माकुमारीज़ महिलाओं द्वारा संचालित दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक संगठन है, जिसकी स्थापना भारत में 1937 में हुई थी और अब यह 110 से ज़्यादा देशों में फैला है; यह राजयोग ध्यान और आत्म-सुधार के माध्यम से व्यक्तिगत व वैश्विक परिवर्तन के लिए काम करता है, जिसमें शीर्ष नेतृत्व महिलाएँ संभालती हैं, लेकिन पुरुष सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करती हैं, जो समानता और सहयोग का एक आदर्श है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *