Awaaz India Tv

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, कहा मुझे….

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, कहा मुझे….

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक कांग्रेस पैनल से कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन के अपराधों के बारे में “कोई जानकारी नहीं थी”. इस मामले में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आज गवाही देंगे.

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक कांग्रेस पैनल से कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन के अपराधों के बारे में “कोई जानकारी नहीं थी”.उन्होंने अमेरिकी सांसदों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शपथ लेकर सेक्स अपराधी एपस्टीन के साथ उनके पिछले संबंधों के बारे में पूछताछ करने को कहा.एपस्टीन की जांच कर रही कांग्रेस कमेटी के सामने घंटों बंद दरवाजों के पीछे गवाही देने के बाद पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, “मैं सच को सामने आते देखना चाहती हूं.” इस मामले में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आज गवाही देंगे.

हिलेरी और बिल क्लिंटन ने पैनल के समन का विरोध किया और इसे राजनीति से प्रेरित बताकर खारिज कर दिया. हालाँकि दोनों गवाही देने के लिए तैयार हो गए क्योंकि उनके ख़िलाफ़ कांग्रेस की अवमानना ​​की संभावित कार्रवाई हो सकती थी.

इन दोनों के अलावा मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप एपस्टीन के मामले में कुछ भी गलत करने से इनकार करते रहे हैं. गुरुवार को हाउस ओवरसाइट कमेटी के सदस्यों से छह घंटे बात करने के बाद हिलेरी क्लिंटन ने रिपोर्टरों से कहा कि वह “निराश” हैं कि गवाही सार्वजनिक नहीं की गई, “इसलिए मुझे यहां आकर आपको इसकी खास बातें बतानी पड़ रही हैं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *