Home » अगर जेल जाने की जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं जेल जाऊंगा”: अभिजीत दीपक

अगर जेल जाने की जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं जेल जाऊंगा”: अभिजीत दीपक

by Admin
0 comments 39 views

काॅकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने लखनऊ में कहा”हमें यह आंदोलन जारी रखना है। अगर जेल जाने की जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं जेल जाऊंगा”

लखनऊ: देश भर में चर्चित कॉकरोच जनता पार्टी ने अब अपना रुख उत्‍तर प्रदेश की तरफ कर लिया है। पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके लखनऊ पहुंच चुके हैं। इको गार्डन में ऑल इंडिया स्‍टूडेंट्स एसोसिएशन के आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुए. । हालांकि, लखनऊ पुलिस ने प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया था ,मगर बाद में कुछ शर्तो के साथ प्रदर्शन की अनुमति दी गयी.

प्रदर्शन का आह्वान कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से किया गया था। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की थी। हालांकि, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने हर हाल में प्रदर्शन करने का दावा किया है। एसोसिएशन के लखनऊ यूनिट प्रेसिडेंट शांतम निधि इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।

काॅकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने लखनऊ में कहा”हमें यह आंदोलन जारी रखना है। अगर जेल जाने की जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं जेल जाऊंगा”लखनऊ के इको गार्डन पर चल रहे छात्रों के आंदोलन में उन्होंने यह बात कही. उन्होंने सभी मांगें माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही…!!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दीपके शुक्रवार देर रात अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान वह टीम इंडिया की टीशर्ट पहने हुए थे। प्रदर्शन की इजाजत न मिलने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वह स्‍थानीय पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। हमने 6 जून को दिल्‍ली में और 12 जून को पुणे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। सभी प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। हम अपनी बातों को संवैधानिक तरीके से रखेंगे।

You may also like

Leave a Comment