Home » हाथरस की बेटी को न्याय कब मिलेंगा ? अखिलेश यादव हुए योगी आदित्यनाथ पर हमलावर

हाथरस की बेटी को न्याय कब मिलेंगा ? अखिलेश यादव हुए योगी आदित्यनाथ पर हमलावर

by Admin
0 comments 40 views

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा की योगी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। सपा प्रमुख ने हाथरस रेप कांड के 1 साल पूरे होने के बाद भी पीड़िता को न्याय न मिल पाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को जनता अब साफ़ करेगी।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के राज में नारी पर अत्याचार व उत्पीड़न की प्रतीक ‘हाथरस की बेटी’ के साथ हुए अन्याय का आज एक वर्ष पूरा हुआ पर न्याय अभी भी नहीं मिला। उप्र की एक भी बेटी, बहन, माँ, बहू भाजपा सरकार को कभी माफ़ नहीं करेगी। अब जनता ही इंसाफ़ करेगी, भाजपा को साफ़ करेगी।

योगी सरकार ने आश्वस्त किया था कि फास्ट ट्रैक कोर्ट से 6 महीने के अंदर न्याय करेंगे लेकिन अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है तो न्याय कैसे मिल सकता है। एक टि्वटर हैंडल से बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि अब तो न्याय भी संकोच में दिया जाता है। अपराधियों की पूरी पड़ताल की जाती है कि कहीं ये हमारी पार्टी का तो नहीं है। इससे हमें कितने वोट मिलेंगे उसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाती है।

यूपी के हाथरस में पिछले साल सितंबर में चार दबंग युवकों ने 19 साल की दलित लड़की के साथ बाजरे के खेत में गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया था। जिसमें लड़की की जुबान भी काट दी गई थी और उसके रीढ़ की हड्डी तक तोड़ दी गई थी। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगा था।

You may also like

Leave a Comment