Awaaz India Tv

किसान संगठनों और ट्रेड यूनियंस का आज भारत बंद, US ट्रेड डील, न्यू लेबर कोड, जी राम जी का कर रहे विरोध

किसान संगठनों और ट्रेड यूनियंस का आज भारत बंद, US ट्रेड डील, न्यू लेबर कोड, जी राम जी का कर रहे विरोध

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल और ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. इस बंद को पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कई विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है. किसान संगठन और मजदूर संघ नई श्रम संहिताओं, बिजली बिल 2025, और हालिया भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में सड़कों पर उतर रहे हैं.

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और देश की कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-US अंतरिम ट्रेड डील, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. एसकेएम ने एक बयान जारी कर कहा कि ये प्रदर्शन न्यू लेबर कोड (लेबर कोड्स) को वापस लेने, बिजली -2025, बीज विधेयक-2025, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G एक्ट-2025 को रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने,मजदूरों सहित योजना कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम मजदूरी लागू करने सहित कई अन्य मांगों पर केंद्रित है.

एसकेएम ने कहा कि कृषि मजदूर यूनियनों का मंच और एनआरईजीए संघर्ष मोर्चा (एनएसएम) भी देशभर में विरोध प्रदर्शनों में समर्थन और भागीदारी करेगा. बयान में ‘एसकेएम लोगों से अपील करता है कि वह बीजेपी सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों और आम जनता पर किए जा रहे सभी नए हमलों का विरोध करें.’

SKM की किसानों से अपील

ट्रेड यूनियनों का दावा है कि इस हड़ताल में संगठित और असंगठित क्षेत्रों के लाखों मजदूर शामिल हो सकते हैं. एसकेएम ने किसानों से अपील की है कि वे भारी संख्या में प्रदर्शनों में शामिल हों और औद्योगिक श्रमिकों के साथ एकजुटता दिखाएं. उनका कहना है कि सरकार की नीतियां केवल कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं, जिससे आम जनता की आजीविका पर सीधा हमला हो रहा है.

मलिकार्जुन खरगे : सड़क से संसद तक, हमारा संघर्ष जारी रहेगा
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज देश के सभी ट्रेड यूनियन , किसान और मज़दूर — मोदी सरकार की ट्रैड डील , उनके लाए हुए लेबर लॉ और मनरेगा छीने जाने पर सड़कों पर हैं। करोड़ों मेहनतकश किसानों, मज़दूरों और श्रमिकों का भविष्य गिरवी रखने वाली जन-विरोधी ट्रीड डील के खिलाफ़ हम डटकर खड़े हैं। विदेशी दबाव में आकर, मोदी सरकार ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ किया है। “अबकी बार, ट्रंप सरकार” कहने वालों ने भारत के देशहित को चोट पहुंचाया है, जिसका सबसे बड़ा विरोध हमारे कामगार, छोटे व्यापारी और आम जनमानस कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने क्या कहा
भारत बंद को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने मजदूरों और किसानों का सपोर्ट करते हुए पीएम मोदी से सवाल किया। राहुल गांधी ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मजदूरों, किसानों की सुनेंगे या उन पर किसी ‘ग्रिप’ की पकड़ बहुत मजबूत है। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि आज देश भर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर हैं। मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएं उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी। उनके मुताबिक, किसानों को आशंका है कि (अमेरिका के साथ किया गया) व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा।

मैं मजदूरों और किसानों के साथ मजबूती से खड़ा हूं- राहुल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूं। वहीं संसद परिसर में भी विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह 11 बजे सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी सांसद मकर द्वार पर प्रदर्शन के लिए उतरे। उन्होंने इंडो-यूएस ट्रेड डील की शर्तों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने किसान संगठनों के ऑल इंडिया बंद के समर्थन में एकजुटता जताई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *