Awaaz India Tv

बिहार बोर्ड परीक्षा में १ मिनट लेट होने से नहीं मिली एंट्री, केंद्रों के बाहर गेट पीटती रहीं छात्राएं

बिहार बोर्ड परीक्षा में १ मिनट लेट होने से नहीं मिली एंट्री, केंद्रों के बाहर गेट पीटती रहीं छात्राएं

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं. इस बार परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलांइस जारी की गयी हैं. साथ ही इनका कड़ाई से पालन किया गया. एक- दो मिनट से भी लेट हो जाने पर कई स्टूडेंट्स को एग्जाम नहीं देने दिया गया.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं. इस बार परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलांइस जारी की गयी हैं. साथ ही इनका कड़ाई से पालन किया गया. एक- दो मिनट से भी लेट हो जाने पर कई स्टूडेंट्स को एग्जाम नहीं देने दिया गया.

१ मिनट लेट होने पर नहीं मिला प्रवेश , गेट पीटती रह गईं छात्रा
बिहार के नालंदा जिले के एग्जाम सेंटर में कई ऐसे मामले देखें गए कि १- 2 मिनट लेट होने पर स्टूडेंट को एग्जाम देने की अनुमति नहीं मिली. वहीं रोहतास की कई छात्रों को भी एक से दो मिनट लेट होने पर एंट्री नहीं मिली. रोती -बिलखती छात्राओ ने बताया कि एग्जाम सेंटर पर आने में 45 मिनट लगते हैं लेकिन हम लोग 3 घंटे पहले निकले थे. बहुत जाम था तो 2 मिनट लेट पहुंचें. लेकिन टीचर ने एंट्री नहीं दी. गुस्से में कई स्टूडेंट्स ने गेट भी पीटा लेकिन एंट्री नहीं मिलने पर हताश हो गए.

परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा और निगरानी
बोर्ड का साफ निर्देश है कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र को किसी भी हालत में केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. बोर्ड की ओर से राज्यभर में परीक्षा को नकलमुक्त और अनुशासित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, दो स्तर की जांच, वीडियोग्राफी और पुलिस बल की तैनाती की गई है.

समय से पहुंचना अनिवार्य
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. तय समय के बाद मुख्य गेट बंद कर दिया जा रहा है. कई जिलों में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां 2- 3 मिनट की देरी के कारण भी छात्रों को बाहर ही रोक दिया गया. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से होगी.

जबरन घुसने की कोशिश पर कार्रवाई
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई छात्र नियम तोड़कर जबरन अंदर घुसने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है
और उसे आगामी दो साल तक परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है.

छात्रों के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स न लाएं
एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अनिवार्य रखें
केंद्र के अंदर पूरी तरह अनुशासन बनाए रखें

बोर्ड का साफ संदेश
बिहार बोर्ड का कहना है कि परीक्षा की पवित्रता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *