Home Newsदलित युवक से मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग : पहासू के होटल में खाना लेने गए युवक को पीटा

दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग : पहासू के होटल में खाना लेने गए युवक को पीटा

by awaaztv_nwp
0 comments 14 views

बुलंदशहर के पहासू में एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की गई। यह घटना बुधवार रात पहासू कस्बे के भवानी होटल पर हुई। पीड़ित सतवीर सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मोहल्ला बड़ा काजीखेल, पहासू निवासी सतवीर सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर से खाना लेने भवानी होटल गए थे। जब उन्होंने अपने लिए खाना पैक कराया, तो होटल के अंदर बैठे कलुआ पुत्र हरवीर, मुकेश पुत्र हजारी लाल और होटल मालिक भवानी ने उन्हें रोका। तीनों ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया।

सतवीर सिंह ने जब इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि वह इस घटना से काफी भयभीत हैं और उन्हें जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है।

सतवीर ने पहासू थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर होटल संचालक भवानी, मुकेश और कलुआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment