एमपी के श्योपुर में दलित समाज के साथ कथित अन्याय के विरोध में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गंगाधर जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर से सुरक्षा की मांग की गयी है और साथ ही 7 दिन में कार्रवाई का भी अल्टीमेटम दिया गया है.

मकान तोड़ने और हमले का आरोप
ज्ञापन में बताया गया कि वीरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव नहेलापुरा में जाटव समाज के लोग लंबे समय से रह रहे थे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में रावत समाज के लोगों ने उनके पक्के मकान तोड़ दिए और सामान उठा ले गए। बसपा का आरोप है कि जब जाटव समाज के लोग मौके पर पहुंचे तो 25-50 लोगों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 5 लोग गंभीर घायल हुए, जबकि 10-15 अन्य को भी चोटें आईं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप
पार्टी ने कहा कि जाटव समाज के लोगों के पास कोई हथियार नहीं था और प्रशासन ने पहले आश्वासन देने के बावजूद सुरक्षा नहीं दी। साथ ही, रावत समाज की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर को भी गलत बताया गया है। बसपा ने मांग की है कि जाटव समाज पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, तोड़े गए मकानों का दोबारा निर्माण कराया जाए और आरोपियों को सख्त धाराओं में गिरफ्तार किया जाए।
7 दिन में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।