Home » कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ ‘X’ अकाउंट; इंस्टा पर करोड़ों फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा एक्शन, भारत में बंद हुआ ‘X’ अकाउंट; इंस्टा पर करोड़ों फॉलोअर्स

by Admin
0 comments 31 views

व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का एक्स (पहले Twitter) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब कुछ ही दिनों में इस संगठन ने सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

हालांकि, इंस्टाग्राम पर इसक एकाउंट के 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । इस तरह इंस्टा पर फ़ॉलोअर्स के मामले में इस एकाउंट ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया था।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।”वर्तमान में X पर उनके हैंडल @CJP_2029 को खोजने पर ‘Accoun t Withheld’ (अकाउंट रोका गया) का नोटिस दिखाई दे रहा है। नोटिस के मुताबिक, इस अकाउंट को एक कानूनी मांग (Legal Demand) के जवाब में केवल भारत के भौगोलिक क्षेत्र में प्रतिबंधित किया गया है।

बीजेपी के एकाउंट को भी पछाड़ा
इस व्यंग्यात्मक संगठन की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने सोशल मीडिया के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फॉलोअर्स महज़ 4 दिनों के भीतर 13.5 मिलियन (1.35 करोड़) से अधिक हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट के फॉलोअर्स 88 लाख हैं। इस तरह सीजेपी ने बीजेपी के एकाउंट को भी पछाड़ दिया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत शर्मा की एक टिप्पणी को सोशल मीडिया पर इस तरह लिया गया कि उन्होंने देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और समाज के परजीवियों से की है। इसी के जवाब में अभिजीत दिपके ने व्यंग्य के रूप में CJP की नींव रखी, जो खुद को आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज बताती है।

लॉन्च होने के 24 घंटों के भीतर ही इस डिजिटल मंच को पांच हजार से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मिल गए और देखते ही देखते यह युवाओं की हताशा को आवाज देने वाला एक बड़ा जन-आंदोलन बन गया।

You may also like

Leave a Comment