Home » राघव चड्ढा सहित और अन्य 6 सांसदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

राघव चड्ढा सहित और अन्य 6 सांसदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

by Admin
0 comments 26 views

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है और ‘आप’ के छह अन्य राज्यसभा सांसदों के अपने साथ होने का दावा किया है.

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है और ‘आप’ के छह अन्य राज्यसभा सांसदों के अपने साथ होने का दावा किया है.इस घोषणा के बाद राघव चड्ढा दल बदलने वाले कुछ सांसदों के साथ बीजेपी दफ़्तर पहुंचे.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल दस सांसद हैं. दो-तिहाई से अधिक सांसदों के पार्टी छोड़ने पर दल बदल क़ानून लागू नहीं होगा. सात सदस्यों के निकलने के बाद पार्टी के राज्यसभा में सिर्फ़ तीन सांसद रह जाएंगे.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम के बाद दी गई अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा है, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा .”

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पंजाब के साथ ‘धोखा’ करार दिया है.
आम आदमी पार्टी इस समय पंजाब में सरकार चला रही है और अगले साल फ़रवरी में होने वाले चुनावों की तैयारी कर रही है.संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ मिलकर प्रेस कांफ़्रेंस कर राघव चड्ढा ने दावा किया है कि स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और हरभजन सिंह ने भी पार्टी छोड़ी है.

You may also like

Leave a Comment