Home » राघव चड्ढा को ‘जेन-जी’ का झटका, बीजेपी में शामिल होते ही 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

राघव चड्ढा को ‘जेन-जी’ का झटका, बीजेपी में शामिल होते ही 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

by Admin
0 comments 21 views

आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा को डिजिटल मोर्चे पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. महज 24 घंटे में उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 10 लाख कम हो गए हैं. युवाओं और ‘जेन-जी’ के बीच नाराज समर्थकों ने एक अभियान चला रखा है, जिससे उनकी लोकप्रियता पर बड़ा असर पड़ा है.

दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार को उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन था. लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि उनका यह सियासी कदम युवा वर्ग, खासकर Gen Z, को रास नहीं आ रहा है. जेन-जी (के बीच उनकी जो छवि थी वह इस फैसले के बाद धूमिल..होती नजर आ रही है.

आज के इस डिजिटल दौर में सोशल मीडिया फॉलोअर्स को अक्सर किसी व्यक्ति की लोकप्रियता मापने का एक पैमाना माना जाता है. आंकड़ों से पता चलता है कि भाजपा में -अचानक शामिल होने के बाद चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे से भी कम समय में लगभग दस लाख फॉलोअर्स कम हो गए  हैं.

आंकड़ों के मुताबिक के अनुसार, शुक्रवार को राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे. शनिवार दोपहर 1 बजे तक यह संख्या गिरकर 13.5 मिलियन रह गई है। यानी महज 24 घंटे से भी कम समय में लगभग 10 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है. सोशल मीडिया पर #unfollowRaghavChadha ट्रेंड कर रहा है, और युवा मतदाता इसे ‘धोखा’ बताकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

You may also like

Leave a Comment