Home » नीट पेपर लीक मामले में बड़े-बड़े आरोपियों को बचाया जा रहा , गिरफ्तार आरोपियों का बयान

नीट पेपर लीक मामले में बड़े-बड़े आरोपियों को बचाया जा रहा , गिरफ्तार आरोपियों का बयान

by Admin
0 comments 29 views

नीट पेपर लीक मामले की जांच राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों तक पहुंच गई है।एक के बाद एक नीट लीक केस में नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। गुरुवार देर रात सीबीआई ने आरोपियों को जयपुर में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था। वही मीडिया के एक सवाल के जवाब में आरोपियों ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़े-बड़े आरोपियों को बचाया जा रहा है.

NEET पेपर लीक मामले में आरोपी शुभम खैरनार को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में स्थित सीबीआई अदालत में पेश किया गया. सीबीआई ने अदालत से मांग की थी कि आरोपी को आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाना जरूरी है, क्योंकि इस मामले में कई अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं और उनकी तलाश जारी है. पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने सीबीआई की जांच पर भी ही सवाल उठा दिए हैं.

आरोपियों को ले जा रहे एक वाहन में मीडिया के सवाल करने पर रोते हुए आरोपियों ने कहा कि बड़े-बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. जयपुर में पकड़े गए नीट पेपल लीक मामले के आरोपियों में से एक आरोपी ने सीबीआई जांच पर सवाल उठाए हैं. कहा कि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है. बता दें कि कल इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी सवाल उठाए थे.

नीट पेपर लीक मामले की जांच राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों तक पहुंच गई है।एक के बाद एक नीट लीक केस में नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। गुरुवार देर रात सीबीआई ने आरोपियों को जयपुर में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था।
वहीं दूसरी ओर लगभग 23 लाख नीट एस्पिरेंट्स नई एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह मेडिकल कोर्स में NEET आधारित प्रवेश प्रक्रिया को रद्द करें। उन्होंने कहा मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए संबंधित राज्यों को 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर सीटें भरने की परमिशन देनी चाहिए।

Re-NEET 2026 Exam Kab?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर सकता है. एनटीए के डायरेक्टर जनरल के मुताबिक नीट यूजी 2026 का नया शेड्यूल 7 से 10 दिन के अंदर जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी जारी रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नीट यूजी का मामला
नीट एग्जाम कैंसिल होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने नीट यूजी को ‘सिस्टेमैटिक फेलियर’ बताते हुए एनटीए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में एनटीए को रिप्लेस करके न्यायिक निगरानी में NEET-UG 2026 की परीक्षा फिर से आयोजित करने की मांग की गई है।

NTA के खिलाफ छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा
नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद, एक बार फिर देश में छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी का माहौल है। छात्र संगठनों ने एनटीए को हटाने के मांग की है। NSUI और SFI के बाद ABVP के छात्र कार्यकर्ता एनटीए के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

CBI कुछ लोगों अरेस्ट करती है फिर उन्हें जमानत मिल जाती है: CM भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीट पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे सरकार की नाकामी कहा है। सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘यह सरकार की नाकामी है। करोड़ों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। CBI कुछ लोगों को गिरफ़्तार करती है। फिर उन लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया जाता है। फिर वे दोबारा पेपर लीक कर देते हैं। एक पेपर लीक माफिया काम कर रहा है। क्या यह पूरा सिस्टम एक परीक्षा भी ठीक से नहीं करवा सकता?’

नीट पेपर लीक आरोपियों के घर की तलाशी
नीट पेपर लीक की जांच कर रही CBI की एक टीम गुरुवार को राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में जमवा रामगढ़ पहुंची। टीम ने दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल के घर की तलाशी ली। साथ ही परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए।

You may also like

Leave a Comment