Home » ‘ब्राह्मणों से क्षमा-याचना करें अखिलेश यादव… राजकुमार भाटी के बयान पर मायावती की सलाह

‘ब्राह्मणों से क्षमा-याचना करें अखिलेश यादव… राजकुमार भाटी के बयान पर मायावती की सलाह

by Admin
0 comments 97 views

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राजकुमार भाटी की टिप्पणी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। गैर-जिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुची है, तो उसको गंभीरता से लेते हुए सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमा-याचना व पश्चाताप कर लेना चाहिए तो यह संभवतः उचित होगा।’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी हाल ही में की गई अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले राजकुमार भाटी एक कार्यक्रम में थे, जहां उन्होंने ब्राह्मणों से जुड़ी एक कहावत का जिक्र किया। टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और ब्राह्मण समाज राजकुमार भाटी पर भड़क उठा। समाज के लोगों ने भाटी की टिप्पणी का विरोध करते हुए उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अब इस कड़ी में बीएसपी की मुखिया और यूपी की पूर्व सीएम मायावती का बयान आया है।

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राजकुमार भाटी की टिप्पणी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए। अपने ट्वीट में मायावती ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा अभी हाल ही में ब्राह्मण समाज को लेकर की गई अभद्र, अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाजी आदि को लेकर हर तरफ उपजा भारी आक्रोश व उसकी तीव्र निंदा स्वाभाविक ही है। इस विवाद के फलस्वरूप पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भी यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।’

मायावती ने आगे लिखा, ‘संकीर्ण जातिवादी राजनीति करने वाली सपा के नेतृत्व की इस मामले को लेकर खामोशी से भी मामला और अधिक गंभीर होकर काफी तूल पकड़ता जा रहा है। स्थिति भी तनावपूर्ण होती जा रही है। वैसे भी सपा प्रवक्ता के गैर-जिम्मेदाराना बयान से ब्राह्मण समाज के आदर-सम्मान व स्वाभिमान को ठेस पहुची है, तो उसको गंभीरता से लेते हुए सपा मुखिया को इसका तत्काल संज्ञान लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमा-याचना व पश्चाताप कर लेना चाहिए तो यह संभवतः उचित होगा।’

सपा का चरित्र जातिवादी-

सपा को घेरते हुए मायावती ने कहा, ‘इसके अलावा, इस ताजा प्रकरण से लोगों की नजर में यह भी साबित है कि खासकर दलितों, अति-पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि की तरह ब्राह्मण समाज-विरोधी भी सपा का जातिवादी चाल व चरित्र बदला नहीं है बल्कि और ज्यादा गहरा ही हुआ है। इसके साथ ही, ब्राह्मण समाज के प्रति वर्तमान सरकार के रवैयों को लेकर भी जो जबरदस्त नाराजगी इस समाज में देखने को मिल रही है, वह भी किसी से छिपा हुआ नहीं है। जबकि, यह सर्वविदित है कि बीएसपी द्वारा सर्वसमाज की तरह ब्राह्मण समाज को भी पार्टी व सरकार में भरपूर आदर-सम्मान देने के साथ-साथ हर स्तर पर उन्हें उचित भागीदारी दी गई है। अर्थात, बीएसपी में यूज एंड थ्रो नहीं है बल्कि सर्वसमाज का हित हमेशा सुरक्षित रहा है।’

राजकुमार भाटी पर एफआईआर दर्ज
आपको बता दें कि अपनी टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने माफी मांगी थी लेकिन ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों का कहना है कि इस मामले में माफी काफी नहीं,बल्कि कार्रवाई होनी चाहिए। राजकुमार भाटी के खिलाफ नोएडा में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं, बुधवार को उनके बयान के विरोध में गौतमबुद्ध नगर के कई वकीलों सहित सपा समर्थकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। राजकुमार भाटी के बयान को लेकर गाजियाबाद में भी बीजेपी नेता अजय शर्मा की तरफ से शिकायत दी गई है।

You may also like

Leave a Comment