Home » कॉकरोच जनता पार्टी को मिले तीन प्रवक्ता, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखी अपनी ये मांगे….

कॉकरोच जनता पार्टी को मिले तीन प्रवक्ता, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखी अपनी ये मांगे….

by Admin
0 comments 27 views

.कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को अपना आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त किया है।कॉकरोच जनता पार्टी, जो कि एक वायरल घटना के बाद ऑनलाइन बनी पार्टी है, लेकिन अब एक अनोखे राजनीतिक संगठन में बदलती जा रही है। बुधवार, 3 जून को इस पार्टी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है .

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने के लिए हर दिन कुछ-न-कुछ नए फैसले ले रही है। अब इस पार्टी ने तीन प्रवक्ता घोषित किए हैं, जो इस पार्टी की विचारधारा को लोगों के सामने रखेंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी, जो कि एक वायरल घटना के बाद ऑनलाइन बनी पार्टी है, लेकिन अब एक अनोखे राजनीतिक संगठन में बदलती जा रही है। बुधवार, 3 जून को इस पार्टी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है .

कॉकरोच जनता पार्टी ने नियुक्त किए तीन प्रवक्ता
कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने की अपनी कोशिश के तहत तीन प्रवक्ता घोषित किए। सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को इस पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता बनाया है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने यह कदम एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के ऑनलाइन आंदोलन में शामिल होने के फैसले के एक दिन बाद उठाया गया है।CJP ने तीन प्रवक्ता घोषित करने के साथ ही देश की राजनीतिक चर्चा को नया रूप देने की अपनी महत्वाकांक्षा को भी दोहराया।

CJP की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
सीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के सस्पेंड होने के बाद एक्स (X) पर कॉकरोच इज बैक (Cockroach is Back) नाम का नया अकाउंट बनाया गया है।

CJP ने इस अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया, ‘कॉकरोच जनता पार्टी भारत की राजनीतिक चर्चा को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और इसका नेतृत्व नेताओं की एक नई पीढ़ी करेगी।’कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी की तरफ से तीन प्रवक्ता पहली बार अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच आए। उन्होंने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया और कहा इसके लिए वे सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार हैं।

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

पार्टी ने दावा किया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। CJP नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक तंत्र को लेकर युवाओं की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है।

6 जून को NEET के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 6 जून को अमेरिका से भारत आने की बात कही थी और इस के बाद अब पार्टी के तीन प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। दिपके ने समर्थकों से 6 जून को आंदोलन में उनके साथ जुड़ने की अपील की, जिसे उन्होंने एक सामूहिक आंदोलन बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना जारी रखी और NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

You may also like

Leave a Comment