Home » दिल्ली अग्निकांड: २ लाख के गद्दे बिछाकर रियाजुद्दीन ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बेटे के साथ मिलकर बचाई 20 लोगों की जान

दिल्ली अग्निकांड: २ लाख के गद्दे बिछाकर रियाजुद्दीन ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बेटे के साथ मिलकर बचाई 20 लोगों की जान

by Admin
0 comments 14 views

होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही रियाजुद्दीन मंसूरी अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने होटल के बाहर जमीन पर दर्जनों रजाइयां और गद्दे बिछाकर अस्थायी सुरक्षा कवच तैयार किया। इससे इमारत में फंसे लोगों को कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में मदद मिली।

मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने के बाद जब चारों ओर धुआं और लपटें फैल गईं, तब सामने दुकान चलाने वाले एक गद्दा कारोबारी रियाजुद्दीन ने पल भर में फैसला लेते हुए करीब दो लाख रुपये के अपने गद्दे बिछा दिए, जिससे कई लोगों की जान बच सकी। उन्होंने कहा कि जान से बढ़कर कुछ नहीं होता। पैसा फिर आ जाएगा, लेकिन अगर किसी की जान चली जाती तो उसकी भरपाई नहीं हो सकती थी।

लोग खिड़कियों से मांग रहे थे मदद
होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही रियाजुद्दीन मंसूरी अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने होटल के बाहर जमीन पर दर्जनों रजाइयां और गद्दे बिछाकर अस्थायी सुरक्षा कवच तैयार किया। इससे इमारत में फंसे लोगों को कूदकर सुरक्षित बाहर निकलने में मदद मिली। रियाजुद्दीन के अनुसार, सुबह अचानक शोर सुनाई देने पर बाहर निकलकर देखा तो होटल की ऊपरी मंजिलों से धुआं निकल रहा था। लोग खिड़कियों पर आकर मदद की गुहार लगा रहे थे।

दो लाख रुपये के नुकसान की नहीं की परवाह
रियाजुद्दीन ने बताया कि उस समय उनके मन में सिर्फ एक ही बात थी किसी भी तरह लोगों को बचाया जाए। रियाजुद्दीन के अनुसार, मैंने जब लोगों को इमारत से कूदते देखा, तो मैंने अपनी दुकान से गद्दे सड़क पर बिछाकर करीब 20 लोगों की जान बचाई। उनके अनुसार, करीब आठ लोगों ने सीधे गद्दों पर छलांग लगाई और गंभीर चोट से बच गए। इसके अलावा कई अन्य लोगों को नीचे उतारने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में उन्होंने मदद की। इस साहसिक कदम से रियाजुद्दीन को करीब दो लाख रुपये के नुकसान की भी उन्होंने परवाह नहीं की. कई गद्दे धुएं और आग की चिंगारियों से खराब हो गए। रजाइयों के कवर भी बेकार हो गए। इसके बावजूद उनके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं है। रियाजुद्दीन का परिवार करीब 40 साल से हौजरानी में गद्दों की दुकान चला रहा है।

You may also like

Leave a Comment