Home » कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर से की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर से की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग

by Admin
0 comments 49 views

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुँचे हैं.अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पहुंचकर कहा, “पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं.”

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुँचे हैं.अभिजीत दीपके ने जंतर मंतर पहुंचकर कहा, “पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं.”

उन्होंने दावा किया, “महज़ एक-दो दिन में हमारे साथ लाख़ों स्टूडेंट्स होंगे. ये कॉकरोच जनता पार्टी कोई प्लान की हुई पार्टी नहीं है. ये हर एक स्टूडेंट की आवाज़ है, जो सरकार से नाराज़ है.”उन्होंने कहा, “10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू- मुसलमान की राजनीति में फँसा कर रखा, इससे किसे फ़ायदा हुआ? क्या हिंदू- मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली?”

कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही है. सीजेपी ने समर्थकों से कहा है कि ‘आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है.’
लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने आशंका जताई थी कि एयरपोर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी हो सकती है.

हालाँकि सीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिजीत दीपके एयरपोर्ट से निकलकर कार में आगे बढ़ रहे हैं. इस तस्वीर में दीपके के हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर की जीवनी भी नज़र आ रही है.

इस बीच जंतर मंतर पर सुरक्षा काफ़ी कड़ी दिख रही है. हालाँकि वहां युवाओं की भीड़ भी मौजूद है और उनकी तादाद बढ़ती हुई दिख रही है.

जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और पत्रकार भी नज़र आ रहे हैं. साथ ही सीजेपी के ख़िलाफ़ बीजेपी के समर्थक भी जंतर मंतर पहुंचे. हालाँकि पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने से रोक दिया और बाहर निकाल दिया.

इस माहौल में एक व्यंगात्मक सोशल मीडिया कैंपेन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी सीजेपी, वर्चुअल दुनिया से वास्तविक दुनिया यानी कि सड़क पर उतर रही है.
इससे पहले सीजेपी ने एक्स हैंडल ‘कॉकरोच इज़ बैक’ पर लिखा, “..हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे. अब समय आ गया है कि इस छोटे से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए.”

You may also like

Leave a Comment