Home » कानपुर में जुड़वां बेटियों का गला काटने वाले पिता के लिए मां ने मांगी फांसी की सजा

कानपुर में जुड़वां बेटियों का गला काटने वाले पिता के लिए मां ने मांगी फांसी की सजा

by Admin
0 comments 47 views

कानपुर से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने खुद अपनी दो जुड़वां नाबालिग बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों बच्चियों की उम्र करीब 11 साल बताई जा रही है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी दो जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। बेटी की हत्या किए जाने पर मां बदहवास है। बार-बार मां एक ही बात कह रही है, मेरे पति को आज ही फांसी पर लटकाओ। महिला से जब घटना के बारे में पूछा गया तो कहा कि मुझे पुलिस ने जगाया तो घटना के बारे में जानकारी हुई, क्योंकि वह दूसरे कमरे में सोई हुई थी।

आरोपी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में आरोपी पिता ने अपने 11 साल की जुड़वां बेटियों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। रविवार तड़के साढ़े चार बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि दो बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मौके का मंजर देखकर हैरान रह गई। फ्लैट के अंदर दाखिल होते ही दोनों मासूमों के शव पड़े हुए थे। गले पर गहरे घाव के निशान थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रात में परिवार ने साथ में खाना खाया था
आरोपी शशिरंजन मिश्रा ने पश्चिम बंगाल की रेशमा छेत्री से 2014 में लव मैरिज की थी। पत्नी रेशमा एक सैलून में काम करती है। जुड़वां बेटियां रिद्धि-सिद्धि के अलावा एक छह साल का बेटा है। पत्नी रेशमा का आरोप है कि पति नशे में अक्सर उसकी पिटाई करता था और चरित्र पर शक करता था। पत्नी रेशमा ने पुलिस को बताया कि विवाद की वजह से बेटे को लेकर मायके चल गई थी। 9 महीने बाद वापस आई थी। शनिवार रात में परिवार ने साथ में खाना खाया। इसके बाद पति दोनों बेटियों को लेकर अपने कमरे में चला गया था।

You may also like

Leave a Comment