Home » BSP अध्यक्ष मायावती ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, सरकार से की ये बड़ी मांग

BSP अध्यक्ष मायावती ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका, सरकार से की ये बड़ी मांग

by Admin
0 comments 3 views

बीएसपी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। शनिवार को मायावती ने लखनऊ के टीएस मिश्रा अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली।

लखनऊ : बीएसपी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। शनिवार को मायावती ने लखनऊ के टीएस मिश्रा अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली।

गरीबों के लिए मुफ्त वैक्सीन की अपील

मायावती ने केंद्र और राज्य सरकार से गरीबों के लिए मुफ्त टीकाकरण की अपील की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘कोरोना प्रकोप से देश की जनता लगातार गहरे संकट व बड़ी मुश्किलों में है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन का जो दौर जारी है उसके तहत ही आज मैंने भी टी एस मिश्र मेडिकल कालेज व अस्पताल जाकर टीका लगवाया। केन्द्र व राज्य सरकारों से पुनः अपील है कि वे गरीबों के लिए टीके की मुफ्त व्यवस्था करे। साथ ही, देश की जनता से भी मेरी यह पुरज़ोर अपील है कि वे कोरोना नियमों का सही से अनुपालन करें तथा टीका सम्बंधी सरकारी दावों आदि से इन्कार न करके टीकाकरण का पूरा लाभ उठाएं। वर्तमान समय में यही सर्वोत्तम उपाय प्रतीत होता है।’

मायावती का कोरोना वैक्सीन की डोज़ लेना उनके समर्थकों में भी वैक्सीन को लेकर भरोसा बढ़ाएगा।

You may also like

Leave a Comment