Home » मान्यवर कांशीराम के पैतृक गांव में पहली बार भव्य प्रतिमा का अनावरण, ‘मिशन जय भीम’ ने साकार किया सपना

मान्यवर कांशीराम के पैतृक गांव में पहली बार भव्य प्रतिमा का अनावरण, ‘मिशन जय भीम’ ने साकार किया सपना

by Admin
0 comments 109 views

रोपड़ : बहुजन महानायक मान्यवर कांशीराम जी की 87वीं जयंती पर उनके जन्मस्थान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंजाब के रोपड़ जिले के ख्वासपुर गांव में आज मान्यवर कांशीराम साहब की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। मिशन जय भीम के राष्ट्रीय संरक्षक और दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने ख़्वासपुर में साहब कांशीराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

इस दौरान ख्वासपुर गांव में बड़ी संख्या में मान्यवर के अनुयायी इकट्ठा हुए। लोगों ने अपने महानायक को याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि वो करीब 5 महीने पहले ख्वासपुर गांव आए थे लेकिन गांव में मान्यवर से जुड़ी कोई पहचान ना देखकर उन्होंने वहां मान्यवर कांशीराम की प्रतिमा बनवाने का निश्चय किया। मान्यवर के परिवार वालों और गांव के सरपंच से विचार-विमर्श के बाद ‘मिशन जय भीम’ की ओर से गांव में साहब की प्रतिमा बनवाई गई है।

You may also like

Leave a Comment