Home » Bhabanipur By-Election Result: करीब 59 हजार मतों से जीतीं ममता बनर्जी

Bhabanipur By-Election Result: करीब 59 हजार मतों से जीतीं ममता बनर्जी

by Admin
0 comments 4 views

पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से विधानसभा उपचुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की हैं. ममता बनर्जी ने बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को पराजित किया. कुल 21 राउंड की मतगणना हुई. 21 राउंड की गिनती के बाद CM ममता को 84,709 वोट मिले। ममता बनर्जी ने 58 हजार, 832 मतों से बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को पराजित किया. इसके साथ ही ममता बनर्जी ने भवानीपुर से हैट्रिक जीत हासिल की.

इस जीत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था, तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड़यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड़यंत्र करके हम लोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया। CM ममता ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता जीत का जश्न नहीं मनाएगा। वो बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। उन्होंने कहा, “क्या-क्या षड़यंत्र नहीं हुआ था। मुझे पैर में भी चोट कर दिया गया था, ताकि हम चुनाव न लड़ पाएं। उसके बाद उपचुनाव आया। मैं चुनाव आयोग की आभारी हूं कि उन्होंने समय पर चुनाव की घोषणा की।”

https://fb.watch/8pfeEUqKiW/

बता दें कि ममता बनर्जी पिछले दो चुनाव वह अपने घर की सीट भवानीपुर से जीतती रही हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ीं थीं और वह शुभेंदु अधिकारी के हाथों पराजित हुई थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिली थी और टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत हासिल की थी और ममता बनर्जी तीसरी बार सीएम बनी थीं.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की तीन सीटों भवानीपुर, समशेरगंज और जंगीपुर में उपचुनाव हुए थे. भवानीपुरी में जीत के साथ ही इन दोनों विधानसभा सीटों पर टीएमसी जीत के करीब है.

You may also like

Leave a Comment