नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी. महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट हुआ. दर्दनाक हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी. महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट हुआ. दर्दनाक हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये जानकारी नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने दी.
ये विस्फोट काटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक निर्माता कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच घटी. राउलगांव स्थित एसबीएल कंपनी खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य विस्फोटक बनाती है. सुबह जब मजदूर काम पर लौटे, तभी विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी.
कई मजदूरों के अंदर फंसने की आशंका
बताया जा रहा है कि धमाके के समय कंपनी की उस यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे. धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया. घायलों को निकालकर नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आशंका है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन व बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं.
सीएम देवेंद्र फडणवीस का पोस्ट
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया x पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया. लिखा- नागपुर जिले के राऊलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में हुआ धमाका अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. मैं स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर तैनात हैं. पेसो (PESO) और डिश (DISH) की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. राहत और बचाव कार्य को तेज कर दिया गया है. अब तक 17 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है. मैं दिवंगतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के दुख में सहभागी हूं.


