Awaaz India Tv

महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में वोटिंग आज ;अजित पवार की मौत के बाद टल गए थे चुनाव

महाराष्ट्र की 12 जिला पंचायतों में वोटिंग आज ;अजित पवार की मौत के बाद टल गए थे चुनाव

महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। 9 फरवरी को काउंटिंग होगी।

इस चुनाव में 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। आज सुबह बारामती में उपमुख्यमंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने अपना डाला।

यह चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे, लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लने क्रैश में मौत के बाद घोषित तीन दिन का राजकीय शोक रखा गया था। जिस कारण मतदान टाल दिया गया था।

आज रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में मतदान हो रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल मतदाताओं में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक पुरुष, 1 करोड़ 1 लाख से अधिक महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 25,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.28 लाख कर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं।

बारामती में सुनेत्रा पवार ने किया वोट
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए अपना वोट डाला। वह बारामती के एक सेंटर पर वोट डालने पहुंचीं। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। मतगणना 9 फरवरी को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। ये चुनाव कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लातूर, धराशिव और परभणी जिलों में हो रहे हैं।

अजित पवार के निधन के चलते टल गई थी तारीख
यह मतदान 5 फरवरी 2026 को होना था, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु के बाद राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया गया था। इसके कारण वोटिंग और काउंटिंग की तारीख बदल दी गई। नए शेड्यूल के अनुसार अब मतदान 7 फरवरी सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *