Awaaz India Tv

77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा

77 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा झंड़ा फहराया। इस दौरान पहले राष्ट्रगान हुआ। जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई।भारत अपने 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एक शानदार परेड का आयोजन किया गया । इस परेड में देश अपनी विकास यात्रा, अपनी रंग-बिरंगी संस्कृति और अपनी मजबूत सेना का जलवा दिखाया।

नई दिल्ली: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा झंड़ा फहराया। इस दौरान पहले राष्ट्रगान हुआ। जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई।ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए फूलों की बारिश की गई। ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने हेलिकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व किया।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है।”

पीएम मोदी का देशवासियों को सन्देश
भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा देश देशभक्ति के रंगों में सराबोर है। इस अवसर पर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। ‘इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।’

राहुल गाँधी का देशवासियों को सन्देश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है – यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है – हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान!’
गणतंत्र दिवस 2026 पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देश की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस साल परेड का विशेष सांस्कृतिक विषय ‘स्वतंत्रता का मंत्र- वंदे मातरम्’ था। पहली बार दो मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस- कर्तव्य पथ पर शक्ति प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 6065 प्रतिभागी शामिल हुए। परेड के फ्लाई-पास्ट में 29 विमान (जिनमें 16 लड़ाकू विमान, 4 परिवहन विमान और 9 हेलीकॉप्टर) ने प्रदर्शन किया। देशभर से 2500 कलाकार परेड में सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए शामिल रहे। सेना के मार्चिंग कंटिंगेंट के अलावा पशु दल और विशेष फोर्स की यूनिट्स भी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *