Home Newsचूड़ी वाले की पिटाई पर आक्रामक हुए ओवैसी,कहा- चुनी हुई सरकारों और उग्रवादी भीड़ में कोई फर्क नहीं

चूड़ी वाले की पिटाई पर आक्रामक हुए ओवैसी,कहा- चुनी हुई सरकारों और उग्रवादी भीड़ में कोई फर्क नहीं

by awaaztv_nwp
0 comments 0 views

मध्यप्रदेश के इंदौर में चूड़ी बेचने वाले की पिटाई मामले में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और एमपी सरकार पर हमला बोला है. ओवैसी ने कहा है कि चुनी हुई सरकारों और उग्रवादी भीड़ों में कोई फ़र्क़ नहीं रहा. इसके साथ ही उन्होंने ड़ी बेचने वाले की पिटाई करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई ना होने पर सवाल भी उठाए.

ओवैसी ने इस संदर्भ में ट्विटर पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, ”इंदौर में चूड़ियाँ बेचने वाले तसलीम को एक उग्रवादी भीड़ ने बेरहमी से पीटा.अब पुलिस ने तसलीम के खिलाफ़ ही FIR दर्ज कर दिया.तसलीम का जुर्म ये है के वो मुसलमान होने के बावजूद चुप-चाप लिंच नहीं हुआ. उसको लूटने और मारने वाले अभी तक गिरफ़्तार नहीं हुए. म.प्र के गृह मंत्री भी खुल के अपराधियों के लिए बहाने बना रहे है. चुनी हुई सरकारों और उग्रवादी भीड़ों में कोई फ़र्क़ नहीं रहा.”

बता दें कि इस मामले में चूड़ी बेचने वाले युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. उस पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है.

इंदौर पिटाई कांड पर एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वो नाम बदलकर चूड़ी बेच रहा था. उसके पास से दो अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले. दोनों पक्षों पर नियमों के हिसाब से कार्रवाई हुई है. बता दें कि इंदौर में एक चूड़ी बेचने वाले की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल था. इस मामले में धर्म पूछकर पिटाई का आरोप लगा था. युवक की पिटाई मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

You may also like

Leave a Comment