Home Newsग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो : मायावती

ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य हो : मायावती

by awaaztv_nwp
0 comments 0 views

कोरोना संक्रमण नोएडा के सेक्टरों के साथ ही अब गांवों में भी बढ़ने लगा है। संक्रमण की चपेट में पूरा परिवार आ रहा है। इलाज की बेहतर सुविधा न मिलने की वजह से लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। गांवों में संक्रमण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है लेकिन सैनिटाइजेशन, जांच और अन्य चीजों की लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने गांवों में महामारी फैलने से पीछे पंचायत चुनाव को वजह बताया। मायावती ने ट्वीट किया, ‘यूपी में पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद अब यहां खासकर छोटे कस्बों और देहातों में बहुत तेजी से कोरोना महामारी के फैलने की दिल दहलाने वाली खबरें मिल रही हैं। लोग काफी दहशत में हैं। सरकार को इसकी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की सख्त जरूरत है, बीएसपी की यह मांग।’

मायावती ने आगे लिखा, ‘साथ ही, अभी हाल ही में देश के जिन राज्यों में विधानसभा आमचुनाव खत्म हुए हैं वहां शहरों के साथ-साथ देहातों में भी कोरोना महामारी का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा है। वहां की राज्य सरकारों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत, बीएसपी की यह सलाह।’

मायावती ने कहा, ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अभी हाल ही में राज्यों को कोरोना इलाज के लिए ऑक्सिजन के बंटवारे व सप्लाई आदि को लेकर अपने फैसले में केंद्र सरकार को जो कदम उठाने के खास निर्देश दिए हैं, सरकार इस पर शीघ्र ही पूरी तरह से अमल जरूर करे तो यह बेहतर होगा।’

You may also like

Leave a Comment