Home » गिरफ्तार नहीं हुए हैं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, वीडियो कॉल पर उन्नाव पीड़िता को देख वापस लौटे

गिरफ्तार नहीं हुए हैं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, वीडियो कॉल पर उन्नाव पीड़िता को देख वापस लौटे

by Admin
0 comments 1 views

सोशल मीडिया खबर आई की यूपी पुलिस ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद कई लोग ट्विटर पर #Release_BhimArmyChief के साथ ट्वीट करने लगे।

आज भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद रावण कानपुर के रेजेंसी अस्पताल में उन्नाव कांड की पीड़िता से मिलने जा रहे थे लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें कानपुर में ही रोक दिया। इसके बाद आज़ाद सड़क पर ही अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ गए।

चंद्रशेखर गिरफ्तार नहीं हुए हैं

सोशल मीडिया खबर आई की यूपी पुलिस ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद कई लोग ट्विटर पर #Release_BhimArmyChief के साथ ट्वीट करने लगे। द शूद्र की टीम ने इस बारे में आज़ाद समाज पार्टी के प्रवक्ता सूरज कुमार बौद्ध और सौरभ किशोर से बात की। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर को आगे बढ़ने से ज़रूर रोका गया था लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

वीडियो कॉल पर पीड़िता को दिखाया गया

ASP प्रवक्ता सूरज कुमार बौद्ध ने बताया कि उन्नाव पीड़िता से पुलिस ने मिलने तो नहीं दिया लेकिन वीडियो कॉल पर पीड़िता को ज़रूर दिखाया गया। इसके बाद ही चंद्रशेखर आज़ाद कानपुर से लखनऊ जाने के लिए तैयार हुए। फिलहाल चंद्रशेखर कानपुर से लखनऊ लौट रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment