Home » होर्मुज में फायरिंग के बाद वापस लौटे दो भारतीय जहाज, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब

होर्मुज में फायरिंग के बाद वापस लौटे दो भारतीय जहाज, भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब

by Admin
0 comments 51 views

होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच गोलीबारी की खबरों के बाद दो भारतीय जहाज वापस लौट गए। ईरानी मीडिया के अनुसार, जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी गनबोट्स से गोलीबारी की खबरों के बाद कई जहाजों को वापस लौटना पड़ा।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, होर्मुज में फायरिंग के बाद दो भारतीय जहाज भी वापस लौटे हैं। हालांकि ये भी जानकारी सामने आई है कि भारत के किसी जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर गोलीबारी की घटना को लेकर ईरानी राजदूत को तलब किया है।

होर्मुज में फायरिंग
जहाज और उसके सभी क्रू मेंबर्स के सुरक्षित होने की खबर है, हालांकि अधिकारियों ने जहाज की पहचान का खुलासा नहीं किया। टैंकर ट्रैकर्स डॉट कॉम के मुताबिक, इस घटना के बाद कई जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया, जिनमें भारत के झंडे वाले एक सुपरटैंकर भी शामिल थे।

ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट किया कि स्थिति को लेकर भ्रम के कारण भारतीय कच्चे तेल के टैंकर वापस लौट गए, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत से अभी तक कोई स्पष्ट नतीजा नहीं निकला है।

ईरानी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ईरान की नौसेना ने दो भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से पश्चिम की ओर पीछे हटने के लिए कहा। इनमें से एक जहाज भारतीय झंडे वाला VLCC सुपरटैंकर है, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा है।

You may also like

Leave a Comment