Home » पंजाब की कांग्रेस सरकार पर मायावती का हमला, प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन बेचना अमानवीय

पंजाब की कांग्रेस सरकार पर मायावती का हमला, प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन बेचना अमानवीय

by Admin
0 comments 66 views

बसपा अध्यक्ष मायावती ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन को केन्द्र से 400 रुपए में खरीद कर उसे प्राइवेट अस्पतालों को 1,060 रुपए में बेचा जा रहा है। मायावती ने कहा कि वैक्सीन का लाभ जनता को देने के बजाय बेचकर आपदा में भी मुनाफा कमाने का कृत्य अशोभनीय, अमानवीय, निन्दनीय व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।

मायावती ने कहा कि पंजाब सरकार की इस गलत हरकत का मीडिया द्वारा पर्दाफाश करने के बाद स्पष्ट है कि कोरोना वैक्सीन के सम्बंध में कांग्रेस नेतृत्व का अभी तक का जो भी स्टैण्ड व बयानबाजी आदि रही है उसमें गंभीरता कम व नाटकबाजी ज्यादा लगती है। मायावती ने मांग की है कि केन्द्र सरकार इसका उचित संज्ञान ले।

इस बीच पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का फैसला वापस ले लिया है. अब पंजाब में निजी अस्पतालों को को वैक्सीन नहीं बेचेगी. विपक्ष की तरफ से काफी हंगामा हुआ था जिसके बाद सूबे की कांग्रेस ने यह फैसला लिया है.

You may also like

Leave a Comment