Home » गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दलित महिला का अपमान:अनुसूचित जाति विभाग ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दलित महिला का अपमान:अनुसूचित जाति विभाग ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

by aman
0 comments 23 views

छबड़ा निवासी शांति बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी के तौर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था। उन्हें पक्का मकान मिलने की उपलब्धि पर इस कार्यक्रम में नामित किया गया था।

हालांकि आरोप है कि दिल्ली पहुंचने के बाद शांति बाई को कार्यक्रम में सम्मानित नहीं किया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया। आरोप है कि अनुसूचित जाति की महिला होने के कारण उनके साथ भेदभाव किया गया।

इस घटना से शांति बाई को गहरा मानसिक आघात और सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा। इस मामले को संविधान की भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध बताया गया है।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग की शिमला बैरवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

You may also like

Leave a Comment