Home » Ola, Uber और Rapido पर महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला; अवैध बाइक टैक्सी ऐप्स पर लगा प्रतिबंध

Ola, Uber और Rapido पर महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला; अवैध बाइक टैक्सी ऐप्स पर लगा प्रतिबंध

by Admin
0 comments 107 views

महाराष्ट्र में अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं पर सख्ती बढ़ाते हुए उन्हें बंद करने की मांग की गई है। सरकार सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगा रही है।

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मंगलवार को पुलिस के साइबर क्राइम विभाग को Ola, Uber और Rapido जैसी एग्रीगेटर कंपनियों की अनऑथराइज्ड बाइक टैक्सी ऐप्स को बंद करने और इन कंपनियों के मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. राज्य में बाइक टैक्सी संचालन की अनुमति नहीं है.

बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई
नियमों के उल्लंघन को लेकर Ola, Uber और Rapido जैसे प्लैटफॉर्म पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मंत्री प्रताप सरनाइक ने पुलिस को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि ये कंपनियां सरकारी मंजूरी और परिवहन विभाग के नियमों के बिना अपनी सेवाएं दे रही हैं। सरनाइक ने विशेष रूप से Rapido द्वारा चलाई जा रही है बाइक टैक्सी और जनता की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि इन सेवाओं में सुरक्षा के जरूरी इंतजामों की कमी है जैसे- ड्राइवरों का सही वेरिफिकेशन न होना, इंश्योरेंस की सुविधा न होना, महिलाओं की सुरक्षा में कमी और इमरजेंसी से निपटने का सिस्टम न होना।

जांच और कार्रवाई के आंकड़े
राज्य परिवहन प्रदधिकरण के 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों से पता चला है कि जांच टीमों में महाराष्ट्र भर में नियमों का उल्लंघन करने वाली बाइक टैक्सियां पकड़ी हैं जिसमें Rapido की 715 बाइक टैक्सी, Ola की 18 और Uber की 43 बाइक टैक्सियां पकड़ी गईं। Rapido की 110 और Ola की 15 गाड़ियां जब्त की गईं और कुल 9 FIR दर्ज किए गए। साथ ही, नियम तोड़ने वालों से 11.85 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है।

ऑटो-टैक्सी चालकों पर असर
परिवहन विभाग का कहना है कि ये अवैध सेवाएं नियमों का उल्लंघन कर रही हैं जिससे लाइसेंस वाले ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के काम पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रताप सरनाइक ने मांग की है कि इन कंपनियों, ड्राइवरों और मैनेजमेंट के खिलाफ IT ACT और Motor Vehicle Act के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साल 2026 में इन नियमों को तोड़ने के लिए एग्रीगेटर्स के खिलाफ अब लगभग 14 FIR दर्ज की गई हैं।

महाराष्ट्र सरकार अब हरे रंग की नंबर प्लेट वाली इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी के लिए एक नई पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है। सभी जरूरी नियमों की जांच के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment