Home » मिसिंग लिंक पर क्या न करें? महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी बताया

मिसिंग लिंक पर क्या न करें? महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी बताया

by Admin
0 comments 16 views

देश के सबसे ऊंच केबल स्टे ब्रिज और जुड़वां टनल वाले ‘मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट’ को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सरकार ने यात्रियों और चालकों के लिए एडवाजरी जारी की। इसमें फोटो, सेल्फी-रील्स और स्पीड के बारे में निर्देश साझा किए हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र दिवस पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन किया था। अब इस ‘मिसिंग लिंक प्राेजेक्ट’ को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस मिसिंग लिंक से फर्राटा भरने के लिए पूरा महाराष्ट्र इंतजार कर रहा था। सीएम फडणवीस ने ‘मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट’ आम लोगों के लिए खुलने को ‘स्वप्नपूर्ति’ कहा है। इस लिंक से लोगों के आवाजाही से मुंबई-पुणे की यात्रा करीब 20 से 30 मिनट जल्दी पूरी होगी। इतना ही नहीं लोगों को नए रोमांच का अनुभव होगा। ऊंचे केबल ब्रिज और सुरंग से होकर गुजरेंगे। इसी के साथ सरकार ने सेल्फी, रील्स और स्पीड को लेकर ड्राइवरों और यात्रियों को आगाह भी किया है।

ड्राइवरों के जारी की एडवाजरी
महाराष्ट्र सरकार ने ‘मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट’ आम लोगों के लिए खुलने के साथ ही ड्राइवरों और यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘कनेक्टिंग लिंक’ (मिसिंग लिंक) का उद्घाटन होने के बाद इसे अब ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है, हालांकि प्रशासन ने यह देखा है कि यात्रा के दौरान ड्राइवर केबल-स्टेड ब्रिज और सुरंगों के पास अपनी गाड़ियां रोककर सेल्फी और फोटो ले रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां रोकना मना है, और इससे गाड़ी मालिकों के लिए दुर्घटना का खतरा पैदा होता है। इसलिए, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने लोगों से ऐसा न करने की अपील की है।

100KM प्रति घंटा है स्पीड

हाईवे पुलिस ने एक नोटिफिकेशन जारी करके मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक प्रोजेक्ट के लिए स्पीड लिमिट (गति सीमा) की घोषणा की है। सुरंग के अंदर हल्के मोटर वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा की स्पीड लिमिट तय की गई है, और बसों व यात्री वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की। कनेक्टिंग लिंक प्रोजेक्ट में शामिल दोनों सुरंगें और दोनों पुल 24×7 पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में हैं।

सेल्फी-रील्स पर लगेगा जुर्माना
सरकार ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि सेल्फी, फोटो और रील्स बनाने के लिए गाड़ी रोकने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार से दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है, ड्राइवरों और यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाएं। इसे एमएसआरडीसी ने बनाया है।

You may also like

Leave a Comment