Home » बंगाल रुझानों में BJP को बहुमत, ममता बनर्जी ने नहीं मानी हार, कहा- ‘अंतिम समय तक…’

बंगाल रुझानों में BJP को बहुमत, ममता बनर्जी ने नहीं मानी हार, कहा- ‘अंतिम समय तक…’

by Admin
0 comments 19 views

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने परचम लहराया है. यहां टीएमसी 100 सीटों के भीतर सिमटती दिख रही है. इसी बीच ममता का बयान आया है.पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के इशारे पर मतगणना में गड़बड़ी की जा रही है और जानबूझकर शुरुआती रुझानों में विपक्षी दलों को आगे दिखाया जा रहा है. ममता ने अपने काउंटिंग एजेंटों को हिम्मत न हारने और केंद्रों पर डटे रहने की सलाह दी है. उन्होंने दावा किया कि अंत में जीत टीएमसी की ही होगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के काउंटिंग डे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखे तेवर दिखाए हैं. भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी को आगे दिखाना एक सोची-समझी रणनीति है. उन्होंने काउंटिंग एजेंटों और उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी हाल में मतगणना केंद्र न छोड़ें. ममता ने दावा किया कि अभी केवल 2 से 4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि पूरी प्रक्रिया 14 से 18 राउंड तक चलती है. उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे-जैसे दिन ढलेगा, टीएमसी की बढ़त साफ हो जाएगी और अंत में जीत उनकी ही होगी.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने कल से ही यह माहौल बनाना शुरू कर दिया था कि वे शुरुआत में आगे रहेंगे. उनके मुताबिक यह जनता और कार्यकर्ताओं पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश है. सीएम ने दावा किया कि कई जगहों पर जानबूझकर गिनती रोकी गई है. उन्होंने कल्याणी जैसी जगहों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ऐसी मशीनें मिली हैं जिनका कोई मेल नहीं है. ममता ने समर्थकों से कहा कि बीजेपी के इस प्लान से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि असल नतीजे शाम तक आएंगे.

मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग (EC) की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह पूरी तरह अपनी मर्जी से काम कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय सुरक्षा बल कानून के खिलाफ जाकर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रहे हैं. ममता के अनुसार पुलिस भी केंद्रीय बलों के साथ मिलकर काम कर रही है. उन्होंने ‘SIR’ के जरिए वोट चोरी करने की कोशिश का भी जिक्र किया. ममता का आरोप है कि टीएमसी कई सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन मीडिया और आधिकारिक रिपोर्टों में इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

काउंटिंग एजेंटों के लिए ममता बनर्जी ने क्या खास निर्देश जारी किए?
ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कोई भी एजेंट केंद्र से बाहर न निकले. सीएम ने कहा कि हार-जीत का फैसला अंतिम राउंड के बाद ही होता है. उन्होंने याद दिलाया कि अभी बहुत कुछ बाकी है और रिजल्ट जरूर बदलेगा. ममता ने साफ किया कि टीएमसी के पास अभी भी बढ़त बनाने का पूरा मौका है, इसलिए एजेंटों को पूरी सतर्कता के साथ वहां मौजूद रहना चाहिए.

You may also like

Leave a Comment