कोटद्वार बवाल तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले ने राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर मोहम्मद दीपक को हीरो बताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं।ज्ञात हो कि कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।
कोटद्वार में पटेल मार्ग स्थित कपड़े की एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। दो दिन पहले हुई मारपीट प्रकरण में शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह से समझा कर थाने की ओर ले गए।
राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर मोहम्मद दीपक को हीरो बताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं।ज्ञात हो कि कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने लिखा दीपक उस संविधान के लिए लड़ रहे है जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साजिश कर रहे हैं। वे नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है। संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें।
उत्तराखंड की बीजेपी सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं। नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ एक जुमला है। हमें और दीपकों की ज़रूरत है, जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। तुम बब्बर शेर हो।
बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट,
शहर के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरा विवाद पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। शनिवार को देहरादून और हरिद्वार से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दो दिन से रात के समय पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है। पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। दूसरे पक्ष से जुडे़ लोगों के कोटद्वार पहुंचने की आशंका को देखते हुए कौड़िया स्थित यूपी-यूके बाॅर्डर पर शहर में आने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है।
जिलेभर से कई पुलिस अधिकारी कोटद्वार बुला लिए गए हैं। दो प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई है।बीती 26 जनवरी को कोटद्वार के बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ कपडे़ की दुकानवाले व्यापारी के समर्थकों की तीखी नोकझोंक हो गई थी। मारपीट के आरोपी युवक का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित बजरंग दल के देहरादून और हरिद्वार के कार्यकर्ता शनिवार को कोटद्वार पहुंच गए थे। उन्होंने पहले पटेल मार्ग और बाद में मालवीय उद्यान में जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में आई दोनों पक्षों की तहरीर के अनुसार जांच चल रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने को मोहम्मद दीपक बताने वाले जिम के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बजरंग दल के हंगामे के बाद दूसरे पक्ष से जुडे़ बाहरी प्रांतों के लोगों के कोटद्वार पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
तीन चार जिम संचालक युवक से मिलने कोटद्वार पहुंचेबताया जा रहा है कि रविवार को जिम संचालक युवक मोहम्मद दीपक से हरिद्वार और देहरादून के तीन चार जिम संचालक युवक मिलने कोटद्वार पहुंचे थे। उन्हें संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उन्हें थाने लाकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिम संचालक युवक को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। कोतवाल प्रदीप नेगी ने कहा कि बाहरी प्रांत व क्षेत्रों से कोटद्वार आकर माहौल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
दीपक की सुरक्षा की मांग जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को लिखा पत्र
जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर कोटद्वार प्रकरण में दीपक कुमार को सुरक्षा देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि दीपक कुमार ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी की जान बचाई। अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।
जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने पत्र में कहा कि दीपक कुमार ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाते हुए हिंसा का विरोध किया लेकिन उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। 31 जनवरी को दून और हरिद्वार से बड़ी संख्या में लोगों ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के जिम पर तोड़फोड़ का प्रयास किया। जमीअत ने कहा कि ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की शांत छवि धूमिल हो रही है। उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने डीजीपी से मांग करते हुए कहा कि कोटद्वार में तोड़फोड़ का प्रयास करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा,
पटेल मार्ग स्थित कपड़े की दुकान का नाम बाबा रखने का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। नाम पर विरोध जताने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की दुकानदार और उसके साथियों ने पिटाई कर डाली। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ता देख दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
दुकान शिफ्ट होने के बाद भी नाम नहीं बदला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पटेल मार्ग स्थित एक दुकान पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने दुकान का नाम बाबा के नाम पर रखने को लेकर पूर्व में आपत्ति जताई थी। जिस पर उन्होंने दुकान शिफ्ट होने पर नाम बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन दुकान शिफ्ट होने के बाद भी दुकान का नाम नहीं बदला गया है। वीडियो में कार्यकर्ता यह भी कह रहे हैं कि कोटद्वार में बाबा नाम केवल सिद्धबली बाबा का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति स्वयं का नाम मोहम्मद दीपक बताते हुए मौके पर पहुंचता है।
उसका कहना है कि दुकान 30 साल पुरानी है, इसलिए इस मामले में नेतागिरी न दिखाएं। आरोप है कि मोहम्मद दीपक नाम के इस व्यक्ति ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।


