Home » राज्यसभा जायेंगे नितीश कुमार … कार्यकर्ताओं में नराज़गी , विरोध प्रदर्शन

राज्यसभा जायेंगे नितीश कुमार … कार्यकर्ताओं में नराज़गी , विरोध प्रदर्शन

by aman
0 comments 27 views

बिहार के CM नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट कर के खुद राज्यसभा जाने का ऐलान किया है। JDU कार्यकर्ता नीतीश के राज्यसभा जाने विरोध कर रहे हैं। CM हाउस के बाहर सुबह से कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। जो भी मंत्री-विधायक आ रहे हैं उन्हें वापस भेजा जा रहा है। उनकी गाड़ियां पीटी जा रही हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर एक तरह का विराम लगा दिया है और उन्होंने ख़ुद के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की पुष्टि की है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने ये जानकारी दी. इसके साथ ही यह तय हो गया कि बिहार में दो दशकों के बाद राज्य की सत्ता में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नीतीश कुमार को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में लगातार यह चर्चा चल रही थी कि वो बिहार की सत्ता से अलग राज्यसभा का रुख़ करने वाले हैं.

यह भी इस बात का संकेत था कि बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. x पोस्ट में लिखा है, “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है.” नीतीश ने लिखा, “आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है.”

नीतीश का कहना है, “संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ.”मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा. जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा.”

You may also like

Leave a Comment