Awaaz India Tv

शाबाशियां : उज्जैन के प्रिनिश राष्ट्रिय स्पेल बी स्पर्धा में रहे सेकंड

शाबाशियां : उज्जैन के प्रिनिश राष्ट्रिय स्पेल बी स्पर्धा में रहे सेकंड

उज्जैन। शहर के होनहार छात्र प्रिनिश हाड़के ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित विन नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। प्रिनिश कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थी हैं -पिता नितिन हाड़के व माता प्रणिता हाड़के ने बताया कि बेटे की सफलता से खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उज्जैन। शहर के होनहार छात्र प्रिनिश हाड़के ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित विन नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया। प्रिनिश कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थी हैं और वे सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत हैं।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 दिसंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई थी।


विन नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता बहुस्तरीय होती है, जिसमें पहले स्कूल स्तर, फिर राज्य स्तर और अंततः राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागियों का चयन किया जाता है। प्रतियोगियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की अंग्रेजी शब्दावली, उच्चारण और वर्तनी क्षमता को परखना है।150 विद्यार्थियों के बीच हुए मुकाबले में वे शीर्ष 10 में शामिल हुए, जिसके बाद उनका चयन हुआ। राज्य स्तर पर उज्जैन से प्रिनिश ने 25वाँ स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने पूरे देश से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।


पहली बार स्पेल बी का हिस्सा बने
प्रिनिश-पिता नितिन हाड़के व माता प्रणिता हाड़के ने बताया कि बेटे की सफलता से खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रिनिश ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

स्कूल स्तर पर करीब 100 से अधिक प्रतियोगियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे बढ़े।उनकी इस सफलता पर माता-पिता, शिक्षकों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि प्रिनिश की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास को दर्शाती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *