बफर क्षेत्र में सफारी नियमित रूप से जारी रहेगी। इसलिए पर्यटक कोर क्षेत्र की बजाय अगरझरी, देवाड़ा, माढी, जुनोना गेट, सावरगांव, बेलारा, नवीन नवेगांव आदि बफर पर्यटन मार्गों का अनुभव ले सकेंगे।
नागपुर: मानसून की पृष्ठभूमि में ताड़ोबा-अंधारी बाघ परियोजना प्रबंधन ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक कोर सफारी क्षेत्र को पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। जंगल में वन्यजीवों के प्रजनन काल, बारिश की तीव्रता एवं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह निर्णय लागू किया गया है।
हालांकि बफर क्षेत्र में सफारी नियमित रूप से जारी रहेगी। इसलिए पर्यटक कोर क्षेत्र की बजाय अगरझरी, देवाड़ा, माढी, जुनोना गेट, सावरगांव, बेलारा, नवीन नवेगांव आदि बफर पर्यटन मार्गों का अनुभव ले सकेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक किया गया है कि संबंधित क्षेत्र खुला है या नहीं। साथ ही, सफारी का आरक्षण केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत बुकिंग केंद्रों के माध्यम से ही कराने की सलाह दी गई है।
वन विभाग ने मानसून समाप्त होने के बाद 1 अक्टूबर से कोर जंगल सफारी दोबारा शुरू किए जाने की संभावना जताई है।