Home » उत्तर प्रदेश: १० वर्षीय दलित लड़की के साथ मंदिर के अंदर बलात्कार की कोशिश करने वाले पुजारी के समर्थन में ब्राह्मण समुदाय ने घेरा पुलिस स्टेशन

उत्तर प्रदेश: १० वर्षीय दलित लड़की के साथ मंदिर के अंदर बलात्कार की कोशिश करने वाले पुजारी के समर्थन में ब्राह्मण समुदाय ने घेरा पुलिस स्टेशन

by Admin
0 comments 26 views

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विजय पंडित नामक पुजारी ने मंदिर के अंदर एक 10 वर्षीय दलित लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश की। जब आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, तो ब्राह्मण समुदाय ने आरोपी के समर्थन में पुलिस स्टेशन को घेर लिया। यह एक शर्मनाक स्थिति है जिसमें ब्राह्मण अपनी जाति के आधार पर POCSO आरोपी का समर्थन कर रहे हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विजय पंडित नामक पुजारी ने मंदिर के अंदर एक 10 वर्षीय दलित लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश की। जब आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, तो ब्राह्मण समुदाय ने आरोपी के समर्थन में पुलिस स्टेशन को घेर लिया। यह एक शर्मनाक स्थिति है जिसमें ब्राह्मण अपनी जाति के आधार पर POCSO आरोपी का समर्थन कर रहे हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुई।


यह घटना क्षेत्र के एक गांव में स्थित शिव मंदिर की है। आरोप है कि शुक्रवार को मंदिर में मौजूद विजय पंडित नामक व्यक्ति ने गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन बच्ची व आरोपी को लेकर देहात कोतवाली पहुंचे।


पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी विजय के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने रात करीब 12 बजे आरोपी को थाने से ही जमानत दे दी।


शनिवार को आरोपी को जमानत मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला प्रभारी सन्नी गौतम अपने समर्थकों के साथ देहात कोतवाली पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर दबाव में काम करने और आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।\


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार नहीं किया गया, तो एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। देहात कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि इस मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी पर लगाई गई धाराएं सात साल से कम सजा वाली हैं, जिसके कारण नियमानुसार उसे थाने से जमानत दी गई है।

You may also like

Leave a Comment