Home » नीट पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने कोचिंग मालिक प्रोफेसर शिवराज को लातूर से पकड़ा

नीट पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी, CBI ने कोचिंग मालिक प्रोफेसर शिवराज को लातूर से पकड़ा

by Admin
0 comments 30 views

CBI ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए कोचिंग संस्थान के मालिक को अरेस्ट किया. सीबीआई ने प्रमुख आरोपी प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर को अरेस्ट किया है.

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने एक्शन लेते हुए कोचिंग संस्थान के मालिक को अरेस्ट किया है. सीबीआई ने प्रमुख आरोपी प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर को अरेस्ट किया है. यह लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग संस्थान के मालिक हैं. वे इस संस्थान का संचालन करते हैं. जो छात्रों को NEET UG परीक्षा की तैयारी कराता है. इसकी नौ ब्रांच हैं. इनमें मुख्य शाखा लातूर में है. वे एनटीए से जुड़े रसायन विज्ञान के व्याख्याता पी.वी. कुलकर्णी के करीबी हैं. उनके संस्थान और आवास पर तलाशी के दौरान रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र बरामद हुआ. इसमें 3 मई को आयोजित NEET परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के समान प्रश्न थे. इस मामले में अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने विभिन्न स्थानों पर 5 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया. कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए. जब्त की गई वस्तुओं की गहन जांच जारी है.

12 मई को सीबीआई ने किया था मामला दर्ज
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से नीट यूजी 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक से जुड़े मामले में एक लिखित शिकायत की गई थी. इसके आधार पर सीबीआई ने 12.05.2026 को केस दर्ज किया था. मामला दर्ज होते ही टीमें गठित की गईं. देशभर में कई जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए. इनमें कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की.

CBI के मुताबिक मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो NEET पेपर लीक कराने और आगे फैलाने में शामिल है। उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और आंसर की हासिल की और कई लोगों को दी थी। CBI ने 15 मई को मोटेगांवकर से उसके घर पर 8 घंटे पूछताछ की थी।

मोटेगांवकर का लातूर समेत 7 जिलों में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) नाम का कोचिंग सेंटर है। रविवार को CBI ने RCC के मेन ऑफिस पर छापा मारकर कई डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जब्त किया। मोटेगांवकर को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 दिन की CBI की कस्टडी में भेजा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोचिंग सेंटर का ₹100 करोड़ का टर्नओवर है। CBI का आरोप है कि मोटेगांवकर ने सेंटर में NEET कैंडिडेट्स समेत कई लोगों को हाथ से लिखे नोट्स लीक उपलब्ध कराए। एग्जाम के बाद नोट्स को नष्ट किया गया। NEET-UG पेपर लीक मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 6 महाराष्ट्र से हैं।

अबतक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिलियानगर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इससे पहले 9 आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जा चुका है. उनसे पूछताछ जारी है. 10वें आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है.

स्पेशल टीमों द्वारा जांच जारी है और अब तक की जांच में परीक्षा से पहले प्रसारित रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न पत्रों के लीक होने के वास्तविक स्रोत का पता चला है. इसके अलावा, उन बिचौलियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जो उन छात्रों को जुटाने में शामिल थे, जिन्होंने NEET UG-2026 परीक्षा में आने वाले प्रश्नों को विशेष कोचिंग कक्षाओं में पढ़ाने और उन पर चर्चा करने के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया था.

You may also like

Leave a Comment