Home » दीक्षाभूमि विवाद में नया मोड़, भंते ससाई की जगह विलास गजघाटे को मिली कमान

दीक्षाभूमि विवाद में नया मोड़, भंते ससाई की जगह विलास गजघाटे को मिली कमान

by Admin
0 comments 24 views

दीक्षाभूमि की स्मारक समिति में विवाद काफी बढ़ गया है। स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं धम्मसेनापति भंते सुरेई ससाई को पद से हटाकर उनके स्थान पर विलास गजघाटे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नागपुर : दीक्षाभूमि की स्मारक समिति में विवाद काफी बढ़ गया है। स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं धम्मसेनापति भंते सुरेई ससाई को पद से हटाकर उनके स्थान पर विलास गजघाटे को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी किए जाने का दावा करते हुए ट्रस्टी डॉ. राजेंद्र गवई, विलास गजघाटे और प्रदीप आगलावे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की।

गवई ने बताया कि सोमवार, 22 जून को शाम के समय दीक्षाभूमि में स्मारक समिति के 11 सदस्यों में से 8 सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से विलास गजघाटे को समिति का अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव पारित किया गया। उपधर्मदाय आयुक्त, नागपुर द्वारा 20 फरवरी 2026 (आदेश क्रमांक 5) तथा 12 मई 2026 को दिए गए आदेशों के अनुसार स्मारक समिति के ट्रस्टियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति के ट्रस्टी डॉ. कमल गवई, डॉ. राजेंद्र गवई, एन.आर. सुटे, विलास गजघाटे , डॉ. डी.बी. दमाहे, डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम, भंते नागदीपंकर तथा डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। जबकि भंते ससाई, सुधीर फुलझेले और एड. आनंद फुलझेले अनुपस्थित रहे।

बैठक में संस्था से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, कानूनी और वित्तीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से उपधर्मदाय आयुक्त द्वारा समय-समय पर दिए गए आदेशों की समीक्षा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि धर्मदाय प्राधिकरण द्वारा जारी सभी कानूनी आदेशों और निर्देशों का सम्मान करते हुए उनका पूर्ण पालन किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment