Home » आंधी में 50 फीट ऊंचाई तक उड़े नन्हे मिया…. बोले- बचने की उम्मीद नहीं थी

आंधी में 50 फीट ऊंचाई तक उड़े नन्हे मिया…. बोले- बचने की उम्मीद नहीं थी

by Admin
0 comments 32 views

तूफान से 50 फीट ऊपर उड़ने वाले नन्हे मिया बोले कि लगा अब जिंदा नहीं बचूंगा। ऊपर वाले का करिश्मा है, जो जिंदा हूं। मैं करीब 50 फीट की ऊंचाई पर हवा में उछल गया। 100 फीट दूर खेत में जा गिरा।

बरेली के नन्हे मियां का, जो बुधवार को तूफान में हवा में उड़ गए थे। उनका वीडियो जिसने भी देखा, हैरान रह गया। हादसे में नन्हे का एक हाथ और पैर टूट गया। हालांकि, अब वह अस्पताल से घर आ गए हैं। नन्हे बरेली शहर से 22 किमी दूर भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी अंजुम बेगम , दो बेटियां और तीन बेटे हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं।

बुधवार शाम करीब 4:30 बजे बाजब वह घर से बहार थे तब मौसम बिगड़ गया। पहले बादल छाए। फिर तेज आंधी-तूफान आ गया। आंधी इतनी तेज थी कि घर का टिनशेड उखड़ने लगा। उन्हने बताया कि मुझे लगा कि अगर मैं टिनशेड को नहीं पकडूंगा तो आंधी इसे अपने साथ उड़ा ले जाएगी। मैंने तुरंत टिनशेड में एक रस्सी बांधी। उसे पकड़कर रोकने की कोशिश करने लगा। लेकिन, हवा इतनी तेज थी कि टिनशेड उखड़ गया और हवा में उड़ने लगा। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता, मैं खुद भी उसके साथ हवा में उठ गया और उड़ने लगा।

नन्हे मिया करीब 50 फीट की ऊंचाई तक हवा में उड़ने लगे और इसके बाद करीब 100 मीटर दूर जाकर एक खेत में गिर पड़े। वीडियो बनाने वाले गांव के ही रजान अंसारी के अनुसार वह मोबाइल से सुनहरे मौसम और तेज आंधी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे । तभी नन्हे मियां को हवा में उड़ते देख तुरंत इसे रिकॉर्ड किया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो वायरल हो गया।

घटना के बाद घायल नन्हे मियां को देवचरा स्थित पलक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आंवला एसडीएम विदुषी सिंह अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने नन्हे मियां का हालचाल जाना।

You may also like

Leave a Comment