मध्य प्रदेश के छतरपुर से पूर्व विधायक तथा OBC नेता आरडी प्रजापति ने इस बार भगवान विष्णु और होली के त्यौहार पर वास्तविक टिप्पणी की है. पूर्व विधायक ने हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली की सच्चाई जाहिर करते हुए कहा कि होलिका हमारे समाज की बहन थी और हिरण्यकश्यप दलित थे. इसके साथ ही प्रजापति ने भगवान विष्णु पर भी कुछ ऐसा कहा की जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो हो रहा है.
पूर्व विधायक के लगातार क्रांतिकारी बयान
छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक व बहुजन नेता आरडी प्रजापति के बयानों से मनुवादी संगठनों में जबर्दस्त नाराजी है. बीते कुछ दिनों पहले ही आरडी प्रजापति द्वारा कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज पर टिप्पणी की गई थी. इतना ही नहीं, पूर्व विधायक ने कथावाचक बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर भी वास्तविक टिप्णणी की है. वहीं, इस बार पूर्व विधायक ने होली के त्यौहार के संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण बातें कही है.
होलिका और हिरण्यकश्यप को बताया पीड़ित बहुजन, भक्त प्रहलाद पर भी कटाक्ष
आरडी प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, ” होली बहुत ही घिनौना त्यौहार है. होलिका हमारे समाज की बहन थी.” आरडी प्रजापति ने लगभग 6 मिनट के वीडियो में सच्ची कहानी सुनाते हुए कहा कि होली क्यो मनाई जाती है. इस वीडियाो में प्रजापति ने हिरण्यकश्यप को बहुजनों का राजा बताया और भगवान विष्णु को मनुवादी राजा बताया. इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने हिरण्यकश्यप के बेटे व भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्त प्रहलाद और नारद मुनि के खिलाफ नवीनतम जानकारी दी.

पूर्व विधायक ने कहा, ” दलित बहन होलिका के साथ मनुवादी लोगों ने गलत काम किया और फिर उसे जिंदा जला दिया. इसके बाद होली की झूठी कहानी बनाकर त्यौहार मनाया जाता है.” पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के वीडियो डालने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ और आलोचना हो रही है. पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने इसके साथ ही सभी धार्मिक ग्रंथों को आग लगा देने की बात कही और कहा कि हम ऐसे ग्रंथो को नहीं मानते.