Home » EVM पर अब उम्मीदवारों के कलर फोटो लगेंगे: नाम भी बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा, बिहार चुनाव से शुरुआत

EVM पर अब उम्मीदवारों के कलर फोटो लगेंगे: नाम भी बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा, बिहार चुनाव से शुरुआत

by Admin
0 comments 7 views

EVM बैलेट पेपर पर अब कैंडिडेट्स के रंगीन फोटो होंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों की नंबरिंग और उनका फॉन्ट साइज भी बड़ा होगा, जिससे मतदाता की पहचान सही प्रकार से हो सके. सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग (ECI) इस पद्धति की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से करेगा। इसके लिए EC ने एक गाइडलाइन भी जारी की है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि इनके अलावा मतदाताओं की सुविधा और चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए पिछले छह महीनों में 28 पहल की हैं। EVM बैलेट पेपर में सभी उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिह्न और फोटो होते हैं। मतदाता इन्हें देखकर वोट देता है।
निर्वाचन नियम, 1961 के नियम 49B के तहत EVM बैलेट पेपर की डिजाइन और प्रिंटिंग संबंधी मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है, ताकि उनकी स्पष्टता और पठनीयता को बढ़ाया जा सके।

EVM बैलेट पेपर में फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड रखा जाएगा

चुनाव आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों/नोटा के क्रमांक अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप (यानी 1,2,3…) में भारतीय अंकों में छापे जाएंगे। स्पष्टता के लिए फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड रखा जाएगा। EC के बयान के अनुसार, EVM बैलेट पेपर 70 जीएसएम पेपर पर छापे जाएंगे। विधानसभा चुनावों के लिए विशेष RGB वाले गुलाबी रंग के पेपर का उपयोग किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फॉन्ट प्रकार और फॉन्ट साइज में बड़े अक्षरों में छापे जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment