Home » NTA को तुरंत भंग किया जाए ; मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डॉक्टरों का संगठन

NTA को तुरंत भंग किया जाए ; मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डॉक्टरों का संगठन

by Admin
0 comments 33 views

एनटीए को भंग करने की मांग सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। डॉक्टरों के एक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए एनटीए को जल्द से जल्द भंग करने की मांग की है। डॉक्टरों का कहना है कि NEET-UG 2026 के आयोजन में ‘प्रणालीगत और विनाशकारी विफलता’ हुई है।

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक से सिर्फ छात्र ही नहीं डॉक्टर भी नाराज हैं। डॉक्टरों के एक संगठन ने नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए को तुरंत भंग करने की मांग कर डाली है। यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने भारत के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को उसके मौजूदा स्वरूप में भंग करने की मांग की है।

डॉक्टरों के किस संगठन ने लगाई याचिका?
डॉक्टरों के संगठन ने यह मांग NEET-UG 2026 पेपर लीक के कथित विवाद और उसके बाद परीक्षा रद्द होने के चलते की गई है। यह याचिका यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) नामक एक पंजीकृत संगठन ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि NEET-UG 2026 के आयोजन में ‘प्रणालीगत और विनाशकारी विफलता’ हुई है। परीक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधारों की मांग की गई है।

21 जून को दोबारा होगा NEET का एग्जाम
बता दें कि इस साल नीट पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद पूरा पेपर ही रद्द कर दिया गया है। अब एक बार फिर से नीट का एग्जाम कराया जाएगा। नए एग्जाम के लिए 21 जून की तारीख तय की गई है। एग्जाम देने वाले छात्रों को इस बार 15 मिनट का समय एक्स्ट्रा दिया जाएगा। पेपर लीक के बाद पुलिस ने लातूर में कोचिंग संस्थान के कर्मी, छात्रों और काउंसलर समेत छह लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा, उन्होंने दो कोचिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें भी जब्त कर ली थी। लातूर में कुलकर्णी की गिरफ्तारी से पहले, सीबीआई ने महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से 3 व्यक्तियों को नासिक से शुभम खैरनार (30), पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी से धनंजय लोखंडे (26)को हिरासत में लिया है।

महाराष्ट्र के प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
पेपर लीक मामले के तार महाराष्ट्ट्र के एक प्रोफेसर से जुड़े थे, जिसे अरेस्ट कर लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की। कथित सरगना की पहचान करके उसे अरेस्ट कर लिया है। सीबीआई ने प्रोफेसर को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार, पुणे से गिरफ्तार प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी लातूर के रहने वाले हैं और रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ हैं। वह कई सालों तक नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति का हिस्सा रहे थे।

You may also like

Leave a Comment