Home » लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता बहुजन चिंतक,अम्बेडकरवादी काठी महेश का निधन

लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता बहुजन चिंतक,अम्बेडकरवादी काठी महेश का निधन

by Admin
0 comments 60 views

लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता, फिल्म समीक्षक, राजनीतिक विश्लेषक, व्यंग्यकार और दलित बुद्धिजीवी काठी महेश का शनिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया. एक पखवाड़े पहले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक दुर्घटना में घायल हुए महेश का अस्पताल में इलाज चल रहा था.

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के मूल निवासी महेश 26 जून को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उनकी कार को पीछे से एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी थी. कई लोगों का मानना था कि फिल्म समीक्षक बच जाएंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ.

दिग्दर्शक पा.रणजीत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. टॉलीवुड अभिनेता मांचू मनोज ने कहा, काठी महेश के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.! .तेलुगु फिल्म उद्योग में एक और युवा और उभरते हुए नायक सुधीर बाबू ने कहा कि महेश का निधन एक सदमे के रूप में आया.

महेश विभिन्न विषयों पर अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे. अम्बेडकरवादी व्यक्तिमत्व के रूप में उनकी पहचान थी. हैदराबाद विश्वविद्यालय के पासआउट महेश ने कई फिल्मों में अभिनय किया था और हाल ही में तिरुपति संसदीय उपचुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के लिए प्रचार किया था. दलित समुदाय के एक बुद्धिजीवी के रूप में, महेश नियमित रूप से उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए अभियान और विचार-विमर्श करते रहते थे.

You may also like

Leave a Comment