Home » अभिजीत दीपक ने लोगो से एयरपोर्ट पर न आने की कि अपील , कानून व्यवस्था का दिया हवाला .. सोनम वांगचुक और प्रकाश राज 6 जून को आएंगे दिल्‍ली !

अभिजीत दीपक ने लोगो से एयरपोर्ट पर न आने की कि अपील , कानून व्यवस्था का दिया हवाला .. सोनम वांगचुक और प्रकाश राज 6 जून को आएंगे दिल्‍ली !

by Admin
0 comments 30 views

पेपर लीक मामले और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन करने वाली है, जिसका हिस्सा प्रकाश राज भी बनेंगे। सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की वात कही है। प्रकाश राज ने एक मजेदार ट्वीट कर युवा कॉकरोचों से पूछा है कि वो शॉर्ट्स में आएंगे या फिर अंडरवियर में।

देश में लगातार परीक्षा संबंधी गड़बड़ियां हो रही हैं, कभी पेपर लीक हो जा रहे हैं। इन मामलों के खिलाफ अब जनमानस का गुस्सा हर दिन बढ़ता जा रहा है, जिसने एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। हाल ही कॉकरोच जनता पार्टी ने छात्रों के हक के लिए आवाज उठाने के लिए 6 जून को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था। यह ऐलान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया। अब प्रकाश राज ने भी कहा है कि 6 जून को वह भी दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। साथ ही देश के ‘युवा कॉकरोचों’ से पूछा है कि वो अंडरवियर पहनकर आ रहे हैं या फिर शॉर्ट्स में। प्रकाश राज के अलावा सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की वात कही है। बता दें कि प्रकाश राज शुरुआत से ही कॉकरोच जनता पार्टी को सपोर्ट करते आ रहे हैं और उन्होंने खुद को भी एक ‘कॉकरोच’ ही बताया था। वहीं, वह युवाओं के गुस्से और नीट पेपर विवाद को लेकर पीएम मोदी और सरकार पर तंज भी कस चुके हैं।

अभिजीत दीपक ने लोगो से एयरपोर्ट पर न आने की कि अपील , कानून व्यवस्था का दिया हवाला

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की अपील, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें आंदोलन का ऐलान किया था। साथ ही छात्रों और समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की थी। वीडियो में अभिजीत दीपके ने यह भी बताया था कि वह 6 जून को अमेरिका से भारत वापस लौटेंगे और दिल्ली में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। मालूम हो कि देश में हाल ही में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिन्होंने लाखों छात्रों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। उनमें भारी गुस्सा और रोष है।

प्रकाश राज की युवा कॉकरोचों से अपील
इस बीच प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के वीडियो को अपने X अकाउंट पर री-पोस्ट किया और बताया कि 6 जून को वह भी कॉकरोचों के साथ आंदोलन में एकजुटता से खड़े होंगे। साथ में लिखा, ‘मैं 6 तारीख को वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं ताकि कॉकरोचों के सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता दिखा सकूं। चूंकि मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत दूर हूं और यह पहले से तय काम था, इसलिए वहां पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। सभी युवा कॉकरोचों से अनुरोध है कि वो भी वहां पहुंचें।

प्रकाश राज के सपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीक दीपके का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने सपोर्ट के लिए एक्टर का धन्यवाद किया:

‘5 जून तक इस्तीफा नहीं, तो 6 जून को मैं भी शामिल होऊंगा’
वहीं, सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपने X अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी की विचारधाराओं का समर्थन किया। साथ ही कहा कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 6 जून को वह भी दिल्ली में होने जा रहे विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा होंगे। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैंने कॉकरोचों से कहा था कि वो ये साबित करें कि कॉकरोच जनता पार्टी भारतीय युवाओं की एक अभिव्यक्ति है, न कि विदेशी ताकतों की साजिश। इसके बाद कई लोगों ने इस पर लिखा और दीपके जी ने मुझसे बात की। उनसे बात करके मुझे लगा कि वो देशप्रेमी हैं और उनकी कोई गलत मंशा नहीं है।
साथ ही वीडियो शेयर कर सोनम वांगचुक ने लिखा, ‘अगर हम नहीं तो कौन? अगर अब नहीं तो कब? अगर 5 जून तक कुछ नहीं बदलता है तो 6 जून को दिल्ली में सीजेपी के सदस्यों के साथ मैं शामिल रहूंगा। अगर चीजें इतनी गलत हो जाती हैं तो किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। लाखों युवाओं की जिंदगी और असल में भारत के भविष्य पर पड़ने वाले असर की बात को छोड़ ही दीजिए।’

You may also like

Leave a Comment